
Chetan Gurung बेहतरीन Come Back कौशल और मुश्किल वक्त में भी होश-जोश और आक्रामकता कायम रखते हुए असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडू के PB अभिनंद को सनसनीखेज Final में 4-2 से पराजित कर 87th Junior and Youth National Table Tennis Championship में Under-19 का एकल खिताब जीत लिया। Commonwealth Table Tennis Federation के President और हरियाणा के पूर्व Deputy CM दुष्यंत चौटाला समेत TTFI के ओहदेदारों ने विजेताओं को Trophy प्रदान की। दुष्यंत ने प्रतियोगिता को ऐतिहासिक तौर पर सफल बनाने में अहम मदद करने के लिए CM पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड सरकार की तारीफ करते हुए आभार प्रकट किया। प्रियानुज ने अभिनंद को 0-2 सेट से पिछड़ने,2-2 सेट से बराबरी की। आखिरी सेट में भी काफी पिछड़ने के बावजूद जीत दर्ज कर प्रतिद्वंद्वी को खिताबों की Hattrick बनाने से रोक के निराश कर दिया।



देहरादून के खूबसूरत New Multipurpose Hall में विजेता बन के प्रियानुज ने लंबे समय से राष्ट्रीय खिताब जीतने की बेसब्री को खत्म किया। सेमीफाइनल में प्रियानुज ने तमिलनाडु के M R बालामुरुगन के खिलाफ कड़े सात गेमों के मुकाबले में 4-3 से जीत दर्ज की। अभिनंद ने पश्चिम बंगाल के पुनित बिस्वास को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अभिनंद-बालामुरुगन की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में SK मेहान और उमेश कुमार को 3-1 से हराकर खिताब जीता।




final मैच के दौरान पूर्व Deputy CM Dushyant Chautala
————
अंडर-17 बालक एकल के फाइनल में जम्मू-कश्मीर के ऋत्विक गुप्ता ने ओडिशा के सार्थक आर्य को 4-3 से हराकर खिताब जीता। यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने शानदार संघर्ष किया। निर्णायक गेम में ऋत्विक ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए जीत दर्ज की। यह उनका लगातार दूसरा राष्ट्रीय खिताब है। सेमीफाइनल में सार्थक ने धनंजय सिंह को 3-1 से हराया। ऋत्विक ने साहिल रावत को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
—
PSPB के साहिल रावत और धैर्य रावत ने फाइनल में त्रिशल राज कुमार और ऋषिकेश जगताप को 3-2 से हराकर Under-17 का युगल खिताब जीता। सेमीफाइनल में त्रिशल-ऋषिकेश ने हरियाणा की जोड़ी को हराया। साहिल-धैर्य ने पश्चिम बंगाल की जोड़ी को मात दी।
—
Chief Guest दुष्यंत के साथ ही TTFI के VP चेतन गुरुंग,राजीव दुग्गल,पूर्व TTFI SG MP सिंह,UKTTA सचिव प्रिंस विपोन,अर्जुन अवार्डी मंजीत दुआ,यतिन टिपणीस,अरुण बनर्जी,जय कुमार सिन्हा ने भी पुरस्कार बांटे। DSO शबाली गुरुंग,प्रभारी DSO रवीद्र भण्डारी,विकास सैनी भी इस मौके पर मौजूद थे।


