उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

नारी शक्ति अधिनियम विधेयक गिरा के विपक्ष ने महिलाओं के खिलाफ किया महापाप:जनआक्रोश रैली में CM पुष्कर का विपक्ष पर करारा हमला:बोले,`PM मोदी की महिलाओं को हक दिलाने की कोशिशों को नाकाम किया गया’

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली में महिलाओं संग कदम से कदम मिलाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को गिराने के लिए Congress समेत विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि उसने PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मातृशक्ति को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका वाजिब अधिकार दिलाने की कोशिशों को सफल नहीं होने दे के महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को जग जाहिर कर दिया।

उन्होंने परेड ग्राउंड में रैली में कहा कि अधिनियम को पारित करने के लिए लोकसभा में संख्या बल पर्याप्त न होने के कारण सरकार की महिलाओं को उनका सम्मान और वाजिब हक दिलाने की कोशिश अधूरी रह गई। विपक्ष ने षड्यंत्र करके नारी शक्ति का अधिकार छिनने का काम किया है। देश की नारी, अन्याय के विरुद्ध अवश्य आवाज उठाएगी। नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुकी है। विपक्ष ने महा पाप किया है।

PSD ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मातृशक्ति को नए भारत के निर्माण का आधार माना है। महिलाओं को सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं अभियान, उज्ज्वला योजना, एवं जन धन योजना के जरिये करोड़ों बहनों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा।  स्टार्ट अप योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को सशक्त बना रहे। लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे।  3 तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को आगे बढ़ने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएँ आगे आ रही हैं। आदिवासी समाज की बेटी देश के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद तक पहुंची हैं। मंत्री निर्मला सीतारमण को वित्त जैसा महत्वपूर्ण मंत्रालय दिया गया है। राज्य में महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू किया गया है। राज्य में ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।

CM पुष्कर ने कहा कि प्रदेश में अब तक 2 लाख 65 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक सविता कपूर, आशा नौटियाल, रेनू बिष्ट, रुचि भट्ट, दीप्ति रावत, नेहा जोशी, हिमानी, रश्मि रस्तोगी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button