उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Big Breaking::जिला सैनिक कल्याण अधिकारी Colonel (Ret) सुबोध शुक्ला को Vigilance दस्ते ने ₹50,000 की घूस लेते Red Handed दबोचा-Arrest:पहली बार कोई पूर्व फौजी अफसर बे-ईमानी में नपा:CM पुष्कर के फरमान पर IPS मुरुगेशन के लश्कर ने पैदा किया भ्रष्टाचारियों में खौफ का माहौल

Full swing पर सरकार का War Against Corruption:जेलों में सड़ रहे 150 से ज्यादा भ्रष्टाचारी

Chetan Gurung

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी की तरफ से छेड़ी गई धुआंधार जंग में आज बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला 50 हजार रूपये घूस खाते Vigilance के हाथों Red Handed भेंट चढ़ गए। घूसखोर शुक्ला को नापने के लिए हल्द्वानी की Vigilance Team ने खामोशी और बेहद Smartly जाल बुना था। ये पहला मौका है जब कोई पूर्व फौजी अफसर भी घूस खाने की होड़ में शरीक हुआ और हाथों-हाथ नाप दिया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए खोले गए Toll Free Number-1064 पर एक पूर्व फ़ौजी ने ही की थी।

CM पुष्कर सिंह धामी::War Against Corruption के नायक

——————————–

शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि वह सेवानिवृत्त सैनिक है। जिला सैनिक कल्याण विभाग से सेवा विस्तार संबंधी कार्य करवा रहे हैं। दबोचे गए आरोपी पूर्व Colonel और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शुक्ला उससे इस काम के एवज में ₹50,000 बतौर घूस मांग रहा है। इन दिनों एकदम चीते सरीखे फुर्तीले दिख रहे सतर्कता महकमे ने फटाफट योजना तैयार कर शुक्ला के लिए मजबूत जाल बुन डाला।

ADGP Dr V Murugesan की अगुवाई में Vigilance महकमे ने भ्रष्टाचारियों के लिए खौफ का माहौल बना डाला है

——————————–

आज (24 मई 2025) को बागेश्वर के रहने वाले और Retired Colonel (ग्राम रामपुर, तहसील कपकोट निवासी) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध ने जैसे ही घूस का पैसा हाथों में लिया, उसी वक्त धड़धड़ाते हुए Vigilance दस्ते ने उसको वही दबोच डाला। वह कसमसा के हतप्रभ रह गया। उसको Arrest करने के साथ ही उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अनेक धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मुख्यमंत्री PSD ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का ऐलान किया हुआ है। अब तक 150 से अधिक गिरफ्तारियाँ इसमें हो चुकी हैं। इनमें IAS-IFS-PCS-पुलिस और अनाया विभागों के तमाम अफसर-कर्मचारी शामिल हैं। इस किस्म का भ्रष्टाचार के खिलाफ जलजला सरीखा अभियान उत्तराखंड के ढाई दशक में पहली बार चल रहा है। CM पुष्कर ने Zero Tolerance on Corruption का नारा दिया है।

CM पुष्कर बार-बार चेताते रहे हैं कि भ्रष्टाचार के लिए System में कोई जगह नहीं है। उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारी या कर्मचारी कार्य के बदले रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर-1064 या व्हाट्सएप नंबर-9456592300 सेवा में हाजिर रखा है। इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से करें। लोग कर भी जम के रहे हैं।

खास पहलू ये है कि इसमें मिली सूचना को गोपनीय रखा जाता है। फिर उस पर Vigilance महकमा पूरी Planning के साथ अमल करता है। ADGP और 1997 Batch के IPS डॉ V Murugesan के Vigilance महकमे का Director बनने के बाद भ्रष्टाचारियों में खौफ का आलम है। मुख्यमंत्री पुष्कर के अभियान को बेहद रफ्तार और पैनापन मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button