PM मोदी का CM पुष्कर को 100/100 Number:सियासी अस्थिरता को तगड़ा झटका दिया:कहा,कर्मठ-ऊर्जावान हैं मुख्यमंत्री:3 साल के कामकाज को Merit Certificate:उत्तराखंड के लोगों को बधाई दी
Cabinet Expansion-Reshuffling में PSD पर दिखाई देगी PM-HM के भरोसे की झलक! CM ने कहा,`PM के आशीर्वाद से मिलेगा दुगुना जोश-ऊर्जा से काम करने की प्रेरणा'

Chetan Gurung
PM नरेंद्र मोदी ने अपने बेहद भरोसेमंद और लाडले किस्म के CM पुष्कर सिंह धामी को सरकार चलाने में 100 फीसदी अंक देते हुए उनको कर्मठ तथा ऊर्जावान करार देने के साथ ही एक किस्म से Merit से भी नवाजा। PSD सरकार के 3 साल को सेवा-सुशासन-विकास का बताया और कहा कि ये वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि है। अहम पहलू ये है कि मोदी ने पुष्कर की वाह-वाह कर के उत्तराखंड में सियासी अस्थिरता लाने की कोशिशों पर महासागर भर का पानी डाल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की दुनिया के शीर्ष नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री से मिले आशीर्वाद से उनको उनके Cabinet सहयोगियों को दूने जोश-उत्साह से कार्य करने की प्रेरणा और बल मिलेगा।
PM मोदी के साथ ही HM अमित शाह (दाएँ) के भी बेहद खसमखास में CM PSD को शुमार किया जाता है
—————————–
प्रधानमंत्री ने पुष्कर की अगुवाई में सरकार की तीसरी सालगिरह पर अवाम को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि ये 3 साल राज्य के विकास और उत्थान में बड़ी उपलब्धि है। राज्य विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिस मकसद से राज्य का गठन किया गया था, उसको हासिल करने की दिशा में जा रहा है। शिक्षा-स्वास्थ्य-परिवहन-पर्यटन और बुनियादी ढांचे में सुविधाओं के विकास पर काम हो रहा है।
मोदी ने उत्तराखंड को असीम संभावनाओं से भरपूर और यहाँ के लोगों को पराक्रमी-परिश्रमी करार देते हुए कहा कि उनमें राज्य को शीर्ष पर ले जाने का सामर्थ्य है। ये दशक निस्संदेह उत्तराखंड का साबित होने वाला है। यहाँ के लोगों के बूते राज्य विकास की दुनिया में नए कीर्तिमान रचेगा। साथ ही अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देगा। मुख्यमंत्री को इस किस्म की खुली दाद प्रधानमंत्री से मिलने पर सियासी समीक्षक हैरान और विरोधी-आलोचक भौंचक्के हैं।
राज्य में राजनीतिक स्थिरता को जन्म देने की कोशिश करने वाले Party एक ही कुछ लोगों को एक किस्म से गहरा झटका लगा है। मोदी की खुल के और तारीफ करने से ये साफ हो रहा है कि मोदी-शाह की शक्तिशाली जोड़ी की निगाहों में PSD का दर्जा और बढ़ गया है। इसका एक अर्थ ये भी लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार जब भी होगा या फिर कुछ मंत्रियों को अलविदा करना होगा तो इस बार पुष्कर को मुख्य भूमिका में रखा जाएगा। उनकी सिफ़ारिशों-सुधावों और पसंद-नापसंद को तरजीह मिलेगी।
ये भी मुमकिन है कि मंत्रिमंडल में शामिल सरकार को असहज करने वालों और अति महत्वाकांक्षी MInisters पर CM का कोप बरस सकता है। सरकारी महकमों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष (दायित्वधारी) की भी List तकरीबन Final होने वाली है। इसमें भी पुष्कर की ही खुल के चलेगी, ये तय दिख रहा है। PSD पर PM-HM के भरोसे की बारिश की बड़ी वजह संयमित-संतुलित और संघ-पार्टी-केंद्र सरकार के Agenda पर उनका बेहद त्वरित और सफलतापूर्वक आक्रामक रुख अपनाना है।