हमलावर अंदाज-कद से CM पुष्कर का Local Body Elections में TRP High:अवाम से कहा,`Road Map जाने बिना Congress को वोट देना बेशकीमती वोट बर्बाद करने सरीखा’:गोपेश्वर-मुनि की रेती में विपक्ष पर तीखे हमलों की बौछार
BJP के Mayor-अध्यक्ष प्रत्याशियों में PSD के कार्यक्रम लेने के लिए लंबी Line

Chetan Gurung
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Local Bodies Election अभियान को अकेले कंधों पर लेते हुए हर मुश्किल सी दिखने वाली Mayor-अध्यक्ष सीट पर खुद ही प्रचार की कमान संभाली हुई है। Party के बड़े नाम-चेहरों और सरकार में मंत्रियों की कोशिशों पर अकेले PSD का चुनावी अंदाज और मुहिम हावी नजर आ रहा है। BJP के हर बड़ी सीट के प्रत्याशी की कोशिश उनको अपने यहाँ जनसभा या फिर Road Show के लिए लाने की है। ऐसे लोगों की लंबी Line है। आज भी CM ने गोपेश्वर और मुनि की रेती में प्रचार को तूफानी शक्ल में अंजाम दिया।
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में PSD की मेहनत तथा तकदीर मिल के काम करती नजर आई है। वह जिन सीटों पर दोनों किस्म के चुनावों में पार्टी के लिए मैदाने जंग में उतरे, अधिकांश में BJP ध्वज फहर उठा। चुनाव फतह का हुनरमंद मुख्यमंत्री बन के उभरे पुष्कर की TRP उनके Record और कद को देखते हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बहुत ऊपर चल रही। उनकी सरकार के मंत्रियों का लेकिन प्रभाव बहुत मामूली नजर आ रहा है। प्रत्याशियों में उनकी कोई मांग नजर नहीं आ रही। सभी को अपने यहाँ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चाहिए।
CM ने गोपेश्वर (चमोली) और मुनि की रेती में विपक्ष पर निशाना लगाते हुए लोगों से कहा कि वे Congress को वोट दे के अपना बेशकीमती वोट बेकार न करें। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर संदीप रावत समेत अन्य सभासद पदों के लिए भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में उन्होंने हाथों-हाथ वोट की अपील भी की। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों के नाम पर उसके पास सिर्फ बहाने हैं। भाजपा ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सोच घोषणाओं को धरातल पर उतारना है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय निकाय सरकार तीनों मिलकर क्षेत्र में विकास की दिशा में काम करेंगे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, संध्या देवी, चंडी प्रसाद भट्ट उपस्थित रहे।
–मुख्यमंत्री ने मुनि की रेती नगर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी बीना जोशी और तपोवन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी विनीता बिष्ट के समर्थन में बुलाई गई जनसभा में कहा कि भाजपा का दूसरा नाम विकास की गारंटी है। मुनि की रेती, तपोवन और ऋषिकेश प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। UCC (समान नागरिक संहिता) लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। देवभूमि से निकली UCC की गंगोत्री अब पूरे देश को विकास की बारिश से भिगो देगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती है-झूठ बोलती है। कांग्रेस और उसके समर्थकों से यह सवाल करें कि क्षेत्र का विकास कैसे करेंगे? काँग्रेस को अपना मत देकर वोट खराब होने से बचना होगा। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, संदीप गुप्ता, योगेश राणा, मदन सिंह भी मौजूद थे।