उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Big News::CM पुष्कर ने 15 IPS हिलाए-डुलाए:SP तृप्ति भट्ट PAS से शासन में आई:अपर सचिव (Home-Jail) का जिम्मा:योगेंद्र को IG (PHQ) बनाया:कप्तानों की भी आएगी बारी!

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिनों की खामोशी के बाद आज फिर 15 IPS अफसरों को हिला-डुला डाला। इनमें SP से ले के IG Rank के अफसर शामिल रहे। IG योगेंद्र रावत को PHQ सौंपा गया। खास पहलू तबादलों की ये रही कि PAC की 40वीं बटालियन और GRP-ATS संभाल रही तृप्ति भट्ट को शासन में अपर सचिव (Home-Jail) बना के लाया गया। इतनी बड़ी तादाद में तबादलों के बावजूद किसी भी जिले के कप्तान को छेड़ा नहीं गया लेकिन संभावना है कि ऐसा भी हो मुमकिन है।

CM Pushkar Singh Dhami-कप्तानों की भी आएगी बारी!

—–

IGs में विम्मी सचदेवा का भार हल्का किया गया। PHQ वही देख रही थीं। उनके पास अब प्रोविजनिंग और मोडर्नाइजेशन का काम रह गया है। नीरू गर्ग से PAC-ATC हटा दिया गया। उनको अब Fire Service का जिम्मा दे दिया गया। कृष्ण कुमार VK से CID हटा दी गई। वह Radio and Communications संभाले रहेंगे। मुख्तार मोहसिंग से Fire Service हटा के GRP की कुर्सी सौंप दी गई। करण सिंह नगन्याल Jail और अरुण मोहन जोशी SDRF के बजाए CID संभालेंगे।

नीलेश आनंद भरने को PAC दी गई और सुनील कुमार मीणा को GRP से आजाद कर दिया गया। DIGs में निवेदिता कुकरेती से Fire हटा के उनको SDRF की ज़िम्मेदारी दी गई। यशवंत को 31वीं PAC-रुद्रपुर Commandant से IRB-1 रामनगर में भेज दिया गया। उन्होंने रामचंद्रा रामगुरु की जगह ली,जिनको PHQ बुला लिया गया। SP सरिता डोभाल Intelligence के साथ ATS भी देखेंगी। हरीश वर्मा SP (R-हल्द्वानी) के बजाए 40वीं PAC बटालियन, हरिद्वार को संभालेंगे।

तृप्ति भट्ट Fire Service भी संभालेंगी। गृह सचिव शैलेश बगौली के दस्तखत से आदेश जारी हुए। दिवाली के तुरंत बाद ही CM पुष्कर ने IPA अफसरों के तबादले किए थे। इस बार समझा जा रहा था कि कुछ कप्तान शायद हिल सकते हैं। खास तौर पर जिनका प्रदर्शन और प्रतिष्ठा उम्मीदों के माफिक नहीं रहा हो। आज की List में जिलों के कप्तान बच गए। हो सकता है कि शासन आने वाले दिनों में कुछ फेरबदल इन कुर्सियों पर भी करें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button