अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

खुशखबरी::नेपाल सीमा पर पहली Cabinet Meeting:वर्ग-3-4 के कब्जे-पट्टेधारकों को साल-2004 के सर्किल Rate से भूमिधारी अधिकार,Gvt Medical Colleges के Doctors की तनख्वाह में इजाफे को मंजूरी

बोले CM पुष्कर,`देहरादून से इतर राज्य के अलग-अलग शहरों में होंगी Cabinet बैठकें:आम लोगों की तकलीफ-जरूरतों को ज्यादा अच्छे से समझने का मिलेगा मौका

CHETAN GURUNG

CM पुष्कर सिंह धामी की सदारत में पहली बार बनबसा (चंपावत) में हुई मंत्रिमंडल की ऐतिहासिक बैठक में वर्ग-3 और 4 की भूमिधरी अधिकार साल-2004 के सर्किल Rate के मुताबिक एक साल तक उसके पट्टेदारों और कब्जाधारकों को देने,Government Medical Colleges के Doctors की तनख्वाह में इजाफा करने और वन विभाग में HoDs तय करने सहित 24 बड़े और अहम फैसले लिए गए।

उत्तराखण्ड में शासन को प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर ने एक नई पहल की है। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत के बनबसा में Cabinet Meeting इसी पहल का हिस्सा है।  PSD ने कहा कि कैबिनेट की बैठकें अब केवल देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी आयोजित की जाएंगी।

 

उनका मानना है कि इससे स्थानीय स्तर की समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे शासन के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। शासन और जनता के बीच की दूरी कम होगी।  अलग-अलग क्षेत्रों में कैबिनेट बैठकें आयोजित करने से स्थानीय परिस्थितियों, जन अपेक्षाओं और विकास की आवश्यकताओं को करीब से समझने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं मंत्रिमंडल के सदस्यों को देवभूमि की समृद्ध लोक परंपराओं की अनमोल धरोहर ‘फर्रा/छन्तोली’ भेंट की गई। यह चम्पावत के देवीधुरा की प्रसिद्ध बग्वाल परंपरा से जुड़ी पारंपरिक ढाल है। बैठक में नैनीताल के लालकुआं के पट्टेधारकों को संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार देने और देहरादून के जौनसार-बावर परगना के वर्ग-4 की भूमि के विनियमितिकरण के प्रस्ताव को हरी झंडी दी। नन्दा देवी बायोस्फियर रिजर्व को गढ़वाल-कुमायूं के CCF को HoD घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

नरेंद्र नगर में Dy Registrar (Stamp) कार्यालय स्थापना,सरकारी Medical Colleges में Senior-Junior Residents और demonstrators की कमी को दूर करने के लिए वेतन पुनर्निर्धारण के प्रस्ताव को सहमति दी। बैठक में रेखा आर्य को छोड़ के सभी मंत्री दिखाई दिए। CS आनंदबर्द्धन और प्रमुख सचिव (CM) रमेश कुमार सुधांशु भी बैठक में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button