
Chetan Gurung
हल्द्वानी/रुद्रपुर:आवास एवं राज्य संपत्ति सचिव डॉ.R राजेश कुमार ने आज हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर में चल रही विकास व सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान मातहत अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ सभी कार्य समय सीमा के भीतर पूरे करने के निर्देश दिए।

हल्द्वानी के सौंदर्यीकरण के लिए हैड़ा खान चौराहे पर ‘मानसखंड थीम’ और कुसुमखेड़ा चौराहे पर ‘नारी शक्ति थीम’ आधारित रोटरी (गोलचक्कर) विकसित की जाएगी। रामलीला ग्राउंड के समीप DK पार्क के सौंदर्यीकरण और नरीमन क्षेत्र में हरितीकरण कार्यों के टेंडर इसी माह जारी किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान सचिव ने प्रस्तावित हाईकोर्ट निर्माण स्थल भूमि का मुआयना किया।
–उधमसिंह नगर में स्टेडियम, बस अड्डा और पार्किंग कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण–
–रुद्रपुर में मोदी मैदान के समीप प्रस्तावित इंडोर व आउटडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य को संशोधित ले-आउट के साथ जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए। किच्छा के खुर्पिया फार्म में ₹12.48 करोड़ की लागत से 3.50 एकड़ में बने अत्याधुनिक बस अड्डे का निरीक्षण किया। इसको परिवहन विभाग को सौंपा जा चुका है। यह एम्स सैटेलाइट सेंटर और पंतनगर एयरपोर्ट के पास होने के कारण आवागमन में बड़ा मददगार साबित होगा।
सितारगंज मुख्य बाजार में ₹9.75 करोड़ से 3.51 एकड़ में विकसित हो रहे पार्क एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स (48 वाहन क्षमता, 12 दुकानें, ओपन जिम) के फिनिशिंग कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश Dr RRk ने दिए। निरीक्षण के दौरान जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता PK दीक्षित उपस्थित रहे।



