
Chetan Gurung
परेशान मत होइए,अगर आपका नाम Voter List में नहीं आ पाया है या फिर किसी वजह से कट गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी Voters के नाम Voter List में शामिल कराने के लिए Special Campaign चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. BVRC पुरुषोत्तम ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में PC के जरिये इस बारे में खुल के जानकारी दी। पुरुषोत्तम ने आज प्रदेश के सभी मान्यताप्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनको आठ अक्टूबर से शुरू होने वाले विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी।

पत्रकारों को विशेष अभियान की जानकारी देते CEO BVRC पुरुषोत्तम (बीच में)
—————-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 8 (कल) से 10 अक्टूबर को सभी 12,543 मतदान केंद्रों पर BLOs विशेष कैंप कर Pre-SIR और SIR अभियान के तहत ASDD List में शामिल मतदाताओं का सत्यापन कर पात्र मतदाताओं की सूची तैयार करेंगे। 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक BLO घर-घर जाकर, जिनकी सूची तैयार की गई है, उन्हें फार्म-6 भरवाएंगे।
उन्होंने बताया कि सभी जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान में राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों को भी शामिल किया जाए। इस अभियान में BLOs वर्तमान मतदाता सूची का Pre-SIR से पहले की सूची से मिलान करेंगे। वे ऐसे मतदाताओं की पहचान करेंगे जिनके नाम SIR से पहले की सूची में शामिल थे, लेकिन मौजूदा सूची में नहीं हैं।
सभी BLOs घर-घर जाकर Voters की मौजूदा स्थिति का पता लगाएंगे। जो लोग योग्य पाए जाएंगे, उनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए विधिवत फॉर्म-6 भरवाने में मदद करेंगे। इस दौरान वे यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जो व्यक्ति 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदाता बनने के लिए पात्र हो रहे हैं उनके भी फॉर्म-6 भरे जाएँ। वे इस सूची को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ साझा करेंगे।
इस प्रक्रिया के आखिर चरण में ERO बूथ वार सूची को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी साझा करेंगे। इससे छूटे हुए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करवाने का एक और अवसर मिल सकेगा। पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान को सफल बनाने में राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बीएसपी, आम आदमी पार्टी, सीपीआई (एम) के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
S



