अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

Graphic Era में नए MBBS सत्र का आगाज:Chairman डॉ कमल ने कहा,`ज्ञान-नैतिकता संग मरीजों के प्रति सहानुभूति जरूरी:जल्द देश का चुनिन्दा Medical College बनेगा GE

Chetan Gurung

Graphic Era Medical College में MBBS का नया सत्र आज शुरू हो गया Graphic Era Group of Institutions के Chairman डॉ कमल घनशाला ने उनसे कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सफलता के लिए Knowledge और Ethics के साथ दूसरों के प्रति Sympathy रखना जरूरी है। जल्द ही GE देश की चुनिन्दा Medical College के तौर पर प्रतिष्ठित होगी।

नये सत्र की शुरुआत Induction Program के साथ हुई। सिल्वर जुबली कंवेंशन सेंटर में भावी Doctors से GEGI प्रमुख डॉ कमल घनशाला ने कहा कि चिकित्सक का कार्य सेवा से जुड़ा है। छात्र-छात्राओं को गांवों में भी चिकित्सा सेवा व अनुभव के अवसर दिए जाएंगे। ग्राफिक एरा के तीन दशकों से अधिक के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर मंजिल मिलने के बाद अगली मंजिल तय करना और उसके लिए पूरी क्षमता से समर्पित होकर जुट जाना सफलता की राह खोलता है।

KG ने कहा कि लक्ष्य बढ़ा होने के साथ ही सामने आने वाली चुनौतियां भी पहले से बड़ी और नई तरह की हो सकती हैं।  सच्ची लगन और सूझबूझ से उनका सफलता पूर्वक सामना किया जा सकता है। उन्होंने ग्राफिक एरा अस्पताल में दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी अपनाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापक अनुभव वाली फैकल्टी और नई तकनीकों के साथ छात्र-छात्राओं के लिए सीखने और अच्छा करने के बहुत अवसर उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के अलावा भी कई चीजें हैं, जो बेहतरीन चिकित्सक बनने में मदद करती हैं। आने वाले दौर में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए ऐसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जो इसे देश के चुनिंदा मेडिकल कॉलेजों से अलग पहचान देंगी। उन्होंने बताया कि अगले एक वर्ष में स्विमिंग पूल और अत्याधुनिक जिम्नेजियम विकसित करने के साथ ही मेडिकल कॉलेज में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर और ऑडिटोरियम स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

GEGI प्रमुख ने कहा कि इन सुविधाओं का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा के साथ ऐसा समग्र वातावरण देना है, जहां उनके शैक्षणिक, शारीरिक और व्यक्तित्व विकास पर समान रूप से ध्यान दिया जा सके। इससे पहले मेडिकल कॉलेज में डीन डॉ अर्चना ठाकुर ने नए छात्र-छात्राओं को मेडिकल कॉलेज के नियम-कायदों की जानकारी देते हुए अनुशासन के प्रति हमेशा सजग रहने और पूरे मनोयोग से पढ़ायी व प्रेक्टिकल करने के लिए प्रेरित किया। HoDs और फैकल्टी से भी उनकी मुलाकात कराई गई।

नये Students ने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण करके विभिन्न प्रयोगशालाओं और जेन एआई सेंटर देखे। कार्यक्रम में उत्तराखंड, यूपी, दिल्ली, पंजाब, बिहार, तमिलनाडू समेत विभिन्न राज्यों से आए Students के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए। इस सत्र से ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज की सीटें बढ़ाकर 250 कर दी गई हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button