
Chetan Gurung
BJP ने Local Bodies Elections पर आधारित संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि वह विकास की गारंटी देती है। CM पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी मुख्यालय में इस मौके पर कहा कि PM नरेंद्र मोदी की अगुवाई में राज्य के हर शख्स का जीवन स्तर उठाने के लिए सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने पार्टी के विकासात्मक दृष्टिकोण और आगामी पांच वर्षों के लिए निर्धारित कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि संकल्प पत्र शहरी विकास के प्रति Triple Engine Gvt. की मजबूत प्रतिबद्धता के प्रतीक के साथ ही अगले 5 सालों के लिए BJP की ठोस और भरोसेमंद गारंटी भी है।
उत्तराखंड सरकार के मुखिया ने कहा कि इस संकल्प पत्र में जिन महत्वपूर्ण और दूरगामी विषयों को शामिल किया गया है, वे प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश और देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। भाजपा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग, शहरी-ग्रामीण हिस्से के लोगों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। उन्हें जीवन की उच्चतम गुणवत्ता प्रदान करना है। यह भाजपा की कार्यशैली और पारदर्शिता को भी साबित करता है।
CM ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता सिर्फ घोषणाएं करना नहीं है। घोषणाओं को हकीकत में बदल के लोगों के अवाम के ख्वाबों को पूरा करना भी है। नगर निकाय चुनावों में भाजपा के नेतृत्व में शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद्र उनियाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी,विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, सहदेव पुंडीर, आदित्य कोठारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।