Blog

CM पुष्कर ने फूंका 38वें National Games का शंख :Mascot-Logo-Jersey की Grand Launching:योग-मलखंभ Medal Games में शामिल:IoA President उषा ने किया ऐलान

Light and Sound Show ने जमाया रंग:उत्तराखंड Team की जर्सी, टॉर्च, Anthem-Tag

Chetan Gurung

भव्य-मनमोहने वाले शानदार समारोह में आज CM पुष्कर सिंह धामी ने 38वें National Games का शंख जोरदार-विधिवत फूंकने के साथ ही खेलों के Mascot-Logo-जर्सी-Torch-Theme Song और Tag Line संकल्प से शिखर तक भी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच Launch किया। मुख्यमंत्री के निजी आग्रह पर Indian Olympic Association की President PT उषा ने भी सम्मान करते हुए मलखंभ और योग को भी Demo Game से निकाल के Medal Games में शामिल कर दिया। Light और Sound की भव्य प्रस्तुति ने लोगों को बांधे रखा।

 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर चुलबुले-ताकतवर मौली (मोनाल) का अनावरण Remote दबा के किया। रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित भावी समारोह में उन्होंने  आज के दिन को उत्तराखंड के खेल इतिहास में ऐतिहासिक करार देते हुए राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण उत्तराखंड वासियों की ओर से धन्यवाद प्रकट किया।

मुख्यमंत्री ने कहा,`हम 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए अब पूर्ण रूप से तैयार है। इस आयोजन के लिए राज्य सरकार ने अवस्थापना सुविधाओं में लगभग 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे राज्य में कई नए खेल मैदानों का निर्माण, स्टेडियम और स्विमिंग पूलों का पुनर्निर्माण, वाटर स्पोर्ट्स के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर, साइकिलिंग ट्रैक, शूटिंग रेंज को विकसित किया जा रहा है’।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नई खेल नीति लागू कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे रही है। उम्मीद है कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाले देश के तमाम खिलाड़ी उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएंगे। केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि देश के खिलाड़ी आज अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उत्तराखंड के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल विकास में केंद्र सरकार उत्तराखंड को पूरी मदद देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि ओलंपिक का आयोजन भारत में कराया जाए। खेल मंत्री मनसुख मंडाविया का वीडियो संदेश भी इस मौके पर प्रसारित किया गया।

भारतीय ओलपिंक संघ की अध्यक्ष डा पीटी ऊषा ने राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर के नेतृत्व की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि खेलों के विकास में उत्तराखंड में बेहतर कार्य होगा। उन्होंने कहा कि योग और मलखंभ को भी Medal Game में शामिल किया गया है।

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन बेहद उत्साहित करने वाला है। मंत्री सतपाल महाराज, विधायक उमेश शर्मा काऊ, GTCC Chairman सुनैना कुमारी, राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, Secretary General डॉ DK सिंह,CEO और TTFI के VP चेतन गुरुंग-UoA कोषाध्यक्ष महेश जोशी-विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, सचिव शैलेश बगोली, खेल निदेशक प्रशांत आर्य उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button