Big News::Local Bodies Election::Reservation Chart घोषित:4 नगर निगम-15 नगर पालिका-15 नगर पंचायतों को मिलेगी महिला BOSS:देहरादून Mayor सामान्य होगा:हरिद्वार Mayor OBC (महिला) होगी
CM से जुड़ी खटीमा General तो चंपावत महिला Seat:High Profile Mussoorie के हिस्से OBC महिला अध्यक्ष:शिवालिक नगर (हरिद्वार) कुर्सी आरक्षण से बची:अब दावेदारों में टिकटों के लिए होगी ज़ोर आजमाइश

Chetan Gurung
Local Bodies Election (नगर निगम-नगर पालिका और नगर पंचायतों) के BOSS की कुर्सी को ले के Reservation पर आज तस्वीर साफ करते हुए सरकार ने अधिसूचना जारी कर पूरा Chart घोषित कर दिया। CM पुष्कर सिंह धामी से वास्ता रखने वाली चंपावत नगर पालिका सीट महिला के खाते में गई तो खटीमा General ही रही। Mayor की 4 कुर्सियों पर नारी शक्ति नमूदार होंगी। 15-15 नगर पालिका-नगर पंचायतों का कामकाज भी बतौर अध्यक्ष महिलाएं संभालेंगी। IAS Training केंद्र LBSNAA-High Tourists के लिए विख्यात High Profile मसूरी नगर पालिका में अध्यक्ष OBC-महिला होगी। इसके साथ ही इन प्रमुखों की कुर्सियों के लिए टिकट की जंग BJP-Congress में हाथों-हाथ छिड़ गई। देहरादून Mayor और हरिद्वार की शिवालिक नगर पालिका सीट आरक्षण से बच गई लेकिन हरिद्वार नगर निगम Seat OBC महिला की कोख में जा गिरी।
नगर निगम-नगर पालिका और नगर पंचायत प्रमुखों के Reservation को ले के दावेदारों की धड़कन और रक्त चाप बढ़ा हुआ था। जिनकी सीट आरक्षित होने से बच गईं, वे राहत की लंबी सांस ले रहे होंगे। देहरादून की Mayor समेत अनेक सीटों को ले के ख़ासा इंतजार आरक्षण Chart का हो रहा था। अब इस सीट पर Congress से ज्यादा BJP में टिकट के लिए छाया मल्ल युद्ध होना तय है।
सत्तारूढ़ Party के सिद्धार्थ अग्रवाल-अनिल गोयल-विशाल गुप्ता के साथ ही पिछले Mayor सुनील उनियाल गामा की नाम लबों पर लंबे समय से है। टिकट इनमें से किसी को मिलता है या कोई और ले के फुर्र होता है,देखना दिलचस्प रहेगा। महिलाओं के लिए नगर निगम की हरिद्वार-रूड़की-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा की सीट सुरक्षित हो गई।
उत्तरकाशी-पुरोला-जोशीमठ-कर्णप्रयाग-चंबा-देवप्रयाग-पौड़ी-बेरीनाग-चंपावत-भवाली-भीमताल-कालाढूंगी-गदरपुर-नगला नगर पालिका अध्यक्ष सीट भी मसूरी के साथ ही सामान्य-OBC-SC महिलाओं को नजर हो गई।
नगर पंचायतों में नौगांव-पीपलकोटी-नन्दा नगर-तपोवन-तिलवाड़ा-गुप्तकाशी-स्वर्गाश्रम-थैलीसैन-द्वाराहाट-भिकीयासैन-चौखुटिया-लालकुआं-शक्तिगढ़-गूलरभोज-लालपुर अध्यक्ष की कुर्सी पर सामान्य-OBC-SC की महिलाएं बैठने का हक पा गई हैं।