अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

सिल्क्यारा Tunnel विजय अभियान पर शोध-Study मुमकिन-CM पुष्कर:कामयाबी इतिहास के पन्ने पर अमिट:राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने अभियान पर बनी Short Film को सराहा:किताब का विमोचन किया

Chetan Gurung

एक साल पहले CM पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा Tunnel में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए खुद मुहाने पर डेरा डाल के अभियान की अगुवाई की थी। इस कामयाबी की पहली सालगिरह पर आज Doon University में मुख्यमंत्री ने ‘सिलक्यारा विजय अभियान’ प्रथम वर्षगाँठ एवं 19वाँ राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन- 2024 में कहा कि इस सफल बचाव अभियान पर विश्व स्तरीय शोध और अध्ययन हो सकता है। PM नरेंद्र मोदी के अटूट मार्गदर्शन और मदद की इसमें अहम भूमिका रही।

Governor Lt Gen (Vet) गुरमीत सिंह की मौजूदगी में PSD ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से 17 दिनों के अथक प्रयासों से सिलक्यारा टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बचाया गया था। ये अभियान सामूहिक समर्पण और तकनीकी दक्षता की अनुपम मिसाल बना। इसे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अध्ययन और शोध का विषय भी माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन गुजरे 19 वर्षों से प्रदेश में विज्ञान एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ युवा वैज्ञानिकों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पिछले तीन वर्षों में सरकार ने ग्रामीण विज्ञान, भारतीय ज्ञान-विज्ञान परंपरा और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर नवाचार और शोध को प्रोत्साहित किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अनेकों कार्य हुए हैं। आज भारत में Good Governance के लिए विज्ञान और तकनीकी का  व्यापक उपयोग हो रहा है। देहरादून में देश की 5th Science City का निर्माण तेज़ी से हो रहा है।

इस अवसर पर सचिव नितेश झा, महानिदेशक (यूकॉस्ट) प्रो. दुर्गेश पंत, कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल, डॉ विनोद भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सिल्कयारा अभियान पर लिखी किताब का राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विमोचन किया और Short Film देखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button