उत्तराखंडराजनीति

CM पुष्कर ने बनबसा में महिलाओं का किया सम्मान:कहा नारी शक्ति को स्वरोजगार के जरिये विकास में भागीदार बनाया जाएगा

Chetan Gurung

रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर CM पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा (Champawat) में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत नारी शक्ति का अभिनंदन करने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं ने उनको राखी बांध के शुभकामनाएं दीं.बुजुर्ग महिलाओं ने सिर पर हाथ रख के आशीर्वाद दिया.

मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास के लिए 2 घोषणाएं की. बनबसा नगर पंचायत के अन्तर्गत अत्यन्त खराब मोटर मार्गों एवं नालियों और बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक 10 किमी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हाथों तैयार पिरूल, ऐपण, कढ़ाई, बुनाई, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि हाउस आफ हिमालया के माध्यम से स्थानीय लोगों के बनाए जा रहे उत्पादों की मांग दुनिया भर में हो रही है। मातृ शक्ति अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है.स्वरोजगार के साथ ही आत्मनिर्भर बन रही है. सरकार उनको स्वरोजगार से जोड़कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदार बनाना चाहती है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, पूर्व विधायक (नानकमत्ता) प्रेम सिंह राणा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button