
Chetan Gurung
होशियारपुर/मुकेरियां। देवभूमि से आज CM पुष्कर सिंह धामी ने किसानों और वीरों की धरती पंजाब के कई शहरों में लोगों को सभाओं के जरिये BJP का संदेश दिया कि युवाओं को नशे से दूर रखा जाना परिवार,समाज और राष्ट्र हित में होगा। नशा सिर्फ एक इंसान को खत्म नहीं करता बल्कि पूरे परिवार के सपने को तोड़ कर रख देता है। कई जनसभाओं और Road Shows के दौरान लोगों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री PSD को ले कर खासा उत्साह नजर आया।



`युवा शक्ति को नशे से बचाना है’
होशियारपुर ग्रामीण एवं मुकेरियां (दसूहा) जनसभाओं में मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ राज्य को नशे के अभिशाप से मुक्त कराने और युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। पंजाब की धरती वीरता, परिश्रम और देशभक्ति के लिए जानी जाती है। BJP यहां के युवाओं को नशे के जाल से निकालना चाहती है। ये सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
–आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना–
पुष्कर ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले ‘आप’ ने पंजाब की जनता से नशे के खात्मे को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे। सरकार अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। आज भी पंजाब में नशे की समस्या एक गंभीर चुनौती बनी हुई है। एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा इस यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट कर रही है।

‘नशे के खिलाफ लड़ाई गैर राजनीतिक-भविष्य की लड़ाई‘
उन्होंने साफ किया कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई गैर राजनीतिक है। पंजाब की आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व और भविष्य को बचाने की फिक्र है। होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत आयोजित विशाल रैली और जनसभा को संबोधित करने से पहले CM पुष्कर ट्रैक्टर पर सवार हो के लोगों के बीच पहुंचे।




भाजपा 18 से 30 सितंबर तक पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर इस यात्रा का आयोजन कर रही है। जनसभा में PSD ने कहा कि पंजाब की आम ने बड़ी उम्मीद के साथ ‘आप’ को सत्ता सौंपी थी। AAP ने उस भरोसे के साथ छलावा किया। राज्य में नशे की विकराल समस्या के कारण सबसे बड़ा नुकसान युवा पीढ़ी और उनके परिवारों को झेलना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सपनों को नष्ट कर देता है। युवाओं को नशे से दूर रह के अपनी ऊर्जा शिक्षा, रोजगार, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाना चाहिए। पंजाब में BJP की सरकार बनने पर नशे के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
–नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई पर BJP—
होशियारपुर ग्रामीण के मुकेरियां (नंगला बिहाल) जनसभा में मुख्यमंत्री PSD ने कहा कि पंजाब गुरुओं, वीरों और महान बलिदानियों की पावन भूमि है। इस पवित्र धरती की युवा शक्ति को नशे के दलदल में धकेलने से रोकना सभी की जिम्मेदारी है। BJP राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुँचने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाल रही है। उसका मकसद नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता बढ़ाकर इसे एक मजबूत जन-आंदोलन में तब्दील करना है।




CM PSD ने समय निकाल के होशियारपुर, पंजाब स्थित प्राचीन पांडव सरोवर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। होशियारपुर में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं प्रवासी उत्तराखंडवासियों ने पुष्कर का स्वागत-अभिनंदन किया। पुष्कर ने राह किनारे एक छोटी सी दुकान पर मूँगफली और नमकीन बेच रही महिला को देख के रुक गए और उससे कुछ् देर बात करने के बाद दोनों वस्तु खरीद के खाई। मुख्यमंत्री के इस अंदाज को देख महिला बेहद खुश नजर आईं।



