उत्तरकाशी में चीनी सरहद के करीब बने हवाई पट्टी का CS आनंदबर्द्धन ने लिया जायजा:लखपति दीदियों संग संवाद:बढ़ाया हौसला:मेधावी Students को सम्मानित किया

Chetan Gurung
उत्तरकाशी: मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने सीमांत जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के पहले दिन सामरिक और नागरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण चीने सरहद के करीब बनाए गए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की व्यवस्थाओं का मुयके पर जायजा लेने के साथ ही Run Way,एप्रन और टर्मिनल भवन का जायजा लेते हुए बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए। यह हवाई पट्टी सेना के सामरिक संचालन, आपदा प्रबंधन और VVIP आवाजाही के मद्देनजर बहुत अहमियत रखता है।


CS AB ने ग्राम मल्ली पहुंचकर ‘सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ तुल्याडा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। सहायता समूह की महिलाओं और ‘लखपति दीदियों’ से सीधा संवाद किया। उनके जरिये संचालित बेकरी, सिलाई, डेयरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन और कैटरिंग जैसी स्वरोजगार गतिविधियों की जानकारी ली। उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण की सराहना की। महिलाओं ने बताया कि UGVS-रीप और IFAD के सहयोग से वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।
मुख्य सचिव ने PM श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली में कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण किया। विद्यालय में खेल व शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं राजीव, शुभम,लविश, अस्मित, निधि भट्ट और अनुष्का को सम्मानित किया।
DM प्रशांत आर्य, SP कमलेश उपाध्याय, CDO जय भारत सिंह, SDM देवानंद शर्मा और CEO अमित कोटियाल भी इस दौरान मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी की और ‘योजना दीदी’ ई-पुस्तक का विमोचन किया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बात भी की। स्मार्ट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।
बैठक से पूर्व मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने जिला सभागार में सिविल सोसायटी, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक बलों के पेंशनर्स, होटल एसोसिएशन तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने CS को संबन्धित मुद्दों और मांगों पर जानकारी दी। मुख्य सचिव ने भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर में होलिस्टिक टूरिज्म पहल के तहत संचालित वूमेन हिल्स ट्रैक एडवेंचर को देखा। ग्रामीण महिलाओं से संवाद कर पर्यटन गतिविधियों से जुड़कर उनके अनुभवों की जानकारी ली।



