उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

SLSC में Banking सुरक्षा पर आम राय,`सभी Agencies में तालमेल-सूचनाओं को फौरन साझा करना जरूरी’

Chetan Gurung

देहरादून: उत्तराखंड में बैंकिंग अवसंरचना, करेंसी चेस्ट, नकदी के सुरक्षित परिवहन तथा सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के बाबत सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति (SLSC) की 21वीं बैठक में आम राय बनी कि आपसी समन्वय और सूचनाओं को फौरन साझा करना जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता राज्य के गृह सचिव शैलेश बगौली ने की।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की तरफ से आयोजती उच्च स्तरीय बैठक में राज्य प्रशासन, पुलिस और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के लोगों और अफसरों ने शिरकत की। करेंसी चेस्ट संचालित करने वाले प्रमुख बैंकों, व्यापक नेटवर्क वाले व्यावसायिक बैंकों और RBI-कानपुर, देहरादून व केंद्रीय कार्यालय मुंबई के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। सभी ने वर्तमान समय में बैंकिंग संस्थानों के सामने आ रही सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से करेंसी चेस्टों की बहु स्तरीय सुरक्षा, बाजार में जाली भारतीय मुद्रा नोटों (नकली नोट) के प्रसार को रोकने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक नकदी के सुरक्षित आवागमन (कैश-इन-ट्रांसिट) के लिए लागू सुरक्षा उपायों को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ठोस व्यवस्था स्थापित करने पर सहमति बनी। गृह सचिव शैलेश ने कहा कि राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति बैंकों, सुरक्षा सेवा प्रदाताओं और आम उपयोगकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल स्थापित करने का एक मजबूत माध्यम है। इसके जरिए राज्य के वित्तीय तंत्र को सुरक्षित और पारदर्शी बनाया जा रहा है।

बैठक के अंत में सभी हितधारकों ने इस बात पर बल दिया कि बैंकिंग अवसंरचना को किसी भी संभावित खतरे से बचाने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय, त्वरित सूचना साझाकरण और निरंतर सहयोग अत्यंत आवश्यक है। भविष्य में भी सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और आधुनिक तकनीकों को अपनाने का निर्णय लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button