उत्तराखंडयूथराजनीतिराष्ट्रीय

CM पुष्कर का मुकद्दर का सिकंदर अंदाज!केसरिया जैकेट-हेलमेट पहने तिरंगे की शान में Royal Enfield पर सवार हो के सड़कों पर निकले:की अपील,`हर घर-तिरंगा अभियान से जुड़ें’

रुड़की में नेहरु स्टेडियम से IIT शताब्दी द्वार तक उमड़ा दुपहिया सवारों का सैलाब

Chetan Gurung

केसरिया हाफ जैकेट-इसी रंग के हेलमेट और सफ़ेद कुरता-पाजामा पर तिरंगा ओढ़े आज CM पुष्कर सिंह धामी रुड़की में Royal Enfield बाइक हर घर-तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए मुकद्दर का सिकंदर अंदाज में सड़कों पर निकले तो उनके पीछे सैलाब भी दोपहिया वाहनों पर निकल चला.

तिरंगा रैली के दौरान महिलाओं ने CM पुष्कर को आशीर्वाद दिए तो PSD ने स्कूली बच्चों को रोक के उनसे बातें कीं

————————–

मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। उनके पीछे एक सवार भी बैठा था.महिलाओं ने रैली के दौरान पुष्कर को रोक कर आशीर्यवाद भी दिया.नियमित अभ्यास छूटे सालों होने के बावजूद CM ने बाइक को शानदार ढंग से चलाने का कौशल दिखाया.  लोगों का जम के ध्यान खींचा.सरकार के मुखिया के इस अंदाजा को देख के लोग हैरान और खुश दिखाई दिए.मुख्यमंत्री का साथ सैकड़ों बाईक सवार तिरंगा लिए दे रहे थे.

PSD हाथ हिला के लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे और उनका अभिवादन करते जा रहे थे.तिरंगा बाइक रैली का आगाज नेहरु स्टेडियम से हुआ.IIT के शताब्दी द्वार पर रैली ख़त्म हुई.CM  ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का अभियान भी है।

उन्होंने 15 अगस्त को सभी से अपने घर पर तिरंगा फहरा के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक प्रणव चैम्पियन, देशराज कर्णवाल भी मुख्यमंत्री के साथ बाइक रैली में शामिल हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button