
Chetan Gurung
CM पुष्कर सिंह धामी ने आज मां बिशना देवी के साथ उनके ही नाम पर कैनाल रोड पर गुरु पूर्णिमा के मौके पर पौधा रोपा और कहा कि जिंदगी में पहली गुरु मां है.उनके नाम पर पौधा रोपना मेरा सौभाग्य है.मुख्यमंत्री ने आज उत्तराखंड भवन और सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में Registered श्रमिकों के बच्चों की Mobile Learning School के लिए 2 बसें भी भेंट की.
मां और मत्न्रियों गणेश जोशी-प्रेमचंद अग्रवाल के साथ CM पुष्कर सिंह धामी
———————-
पुष्कर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में गंगोत्री विहार में रिस्पना नदी के किनारे खाली भूमि पर पौधा रोपा.मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने इसका आयोजन किया.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ लगाने की देशवासियों से अपील की है। राज्य में इसे अभियान के रूप में लिया गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आह्वाहन किया कि इस मानसून सीजन में एक पेड़ माँ के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि सभी के जीवन में माँ पहली गुरु होती हैं। हरेला पर्व से 15 अगस्त तक राज्य में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान से सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा गया है। राज्य से ग्राम पंचायत स्तर तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। VC-MDDA बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस भूमि पर आज पौधारोपण किया जा रहा है, वहां आने वाले दिनों में पार्क का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यहाँ पर पैदल ट्रैक के निर्माण के साथ ही बायो डाइवर्सिटी को बढ़ावा देने वाले पौधे रोप जाएंगे. उपाध्यक्ष ने अपनी मां सावित्री देवी के नाम से पौधारोपण किया। मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली ने भी पौधरोपण किया।
श्रमिक के बच्चे को स्नेह से गोद में उठाए CM पुष्कर
——————————
अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के बच्चों की मोबाइल शिक्षा के लिए बसें भेंट करते हुए उम्मीद जताई कि इस योजना से श्रमिकों की संतानों को भी शिक्षा के समान अधिकार में मदद मिल सकेगी.उन्होंने इस मौके पर श्रमिकों के बच्चों से बातचीत की और एक बच्चे को स्नेह से गोद में उठाया.