
www.chetangurungg.com
देश के शीर्ष विवि में तेजी से शुमार होने की दिशा में बढ़ रहे Graphic Era Campus में होली पर विदेशी छात्र-छात्राओं ने रंगों और प्रेम के पर्व को खूब Enjoy किया.होली की मस्ती में डूबने को आतुर सैकड़ों युवाओं में 10 से अधिक अन्य देशों के छात्र-छात्राओं की भारी जमात भी शामिल रही.उन्होंने जमकर होली खेल इस पल को सदा के लिए जेहन में संजो लिया।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में सुबह ही होली उत्सव शुरू हो गया। होली पर अपने घर न जा पाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही विश्वविद्यालय के पदाधिकारी और शिक्षक भी रंगों का त्योहार मनाने वहां पहुंचे। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष प्रोफेसर कमल घनशाला भी उनके साथ होली खेलने पहुँच गए.
उन्होंने रंग-गुलाल के साथ होली से जुड़े कई गीत सुनाकर इस पल यादगार बना दिया। दक्षिण सूडान, नाइजर, नेपाल, जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया और अन्य देशों के Students इस कदर होली खेल रहे थे मानो ये उनके रग-रग में पहले से बसा हो और इसका बेसब्री से इंतजार रहा हो. होली के गीतों पर वे खूब नाचे। होली उत्सव में ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, प्रो-चांसलर डॉ राकेश शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ संजय जसोला भी शामिल हुए।