भारी बारिश-Red Alert!CM पुष्कर ने कहा,नाहक सफर से बचें:नैनीताल समेत कई जिलों में Schools-आंगनबाड़ी केन्द्रों पर छुट्टी:नेपाल में विकराल बाढ़ से तबाही पर High Alert पर सरकार

देहरादून: मौसम विभाग ने 4 धाम यात्रा के बीच चेतावनी जारी की है कि उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को मौसम बेहद खराब रहेगा तथा कई जिलों में भारी बारिश का Red Alert रहेगा। CM पुष्कर सिंह धामी ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई विकराल तबाही को ध्यान में रखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से इस चेतावनी के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने,गैर जरूरी सफर से बचने और अपरिहार्य हालात में ही मौसम व सड़कों की स्थिति का जायजा लेकर सफर करने के लिए कहा है। बागेश्वर-चंपावत,नैनीताल,रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ के DMs ने Red Alert को ध्यान में रखते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल छुट्टी घोषित कर दी है।

CM पुष्कर सिंह धामी-मौसम बिगड़ने को ले कर High Alert पर सरकार
———–
मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि भारी बारिश के दौरान उफान पर आई नदियों, नालों, गाड़-गदेरों और जलभराव वाले इलाकों के पास न जाएं। अभिभावकों भी बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें जोखिम भरे स्थानों से दूर रखें। आपदा प्रबंधन को मजबूत रखने के लिए उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
PSD ने विशेष रूप से चार धाम यात्रा मार्गों, पर्वतीय सड़कों, प्रमुख पर्यटन स्थलों और नदियों के जलस्तर पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। नेपाल में भोटेकोशी खोला और त्रिशूलि नदी में भीषण बाढ़ से लगभग 6500 लोगों के मारे जाने के अनुमान के बाद उत्तराखंड सरकार बारिश से पैदा होने वाले संभावित आशंकाओं पर बहुत सतर्क हो गई है। सचिव (आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास) विनोद कुमार सुमन को CM ने विशेष रूप से हालात पर नजर रखने के लिए कहा।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए सचिव से वार्ता कर प्रदेश में मौसम की स्थिति एवं तैयारियों की जानकारी ली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में Red Alert, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली व अल्मोड़ा में Orange Alert तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी व टिहरी गढ़वाल में yellow Alert जारी किया गया है।
27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल व हरिद्वार में Red Alert, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल व रुद्रप्रयाग में Orange Alert तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर व पिथौरागढ़ में Yellow Alert जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है। सचिव सुमन ने सभी 13 जनपदों के साथ बैठक कर अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



