अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Big News:उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में BJP की विचारधारा पर मुहर होगी जीत की Hat Trick:शुद्धिकरण राहुल गाँधी-कांग्रेस का विभाजनकारी षड्यंत्र:BJP Chief नीतिन नबीन:CM पुष्कर के शानदार कार्यों की तारीफ की:किया आह्वान,`साल-2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत से कम मंजूर नहीं’

बोले मुख्यमंत्री पुष्कर,`60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह’:“मोदी का विजन, धामी के निर्णय, संगठन की शक्ति और जनता का विश्वास—2027 में फिर भाजपा सरकार का संकल्प थीम तय”

Chetan Gurung

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में Congress पर जम कर प्रहार करते हुए कहा कि अशुद्धिशकरण के नाम पर झूठ बोलना राहुल गाँधी और कांग्रेस नेतृत्व के विभाजनकारी षड्यंत्र अंग है। वह सिर्फ अफवाह फैला कर लोगों को गुमराह करने के उस्ताद हैं.नितिन नबीन ने पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में कहा कि उत्तराखंड उनकी पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता की भूमि है। पार्टी के नीचे से ले के ऊपर तक के कार्यकर्ताओं को साल-2027 के विधानसभा चुनावों में BJP को दो-तिहाई की प्रचंड जीत के साथ सरकार की Hat Trick करानी है.साथ ही साल-2029 के लोकसभा चुनाव की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाना है। उन्होंने भाजपा सरकार और प्रदेश संगठन की तारीफ करते हुए इसको कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य और जनता के विश्वास की जीत करार दिया और कहा कि उत्तराखंड में BJP का विजय रथ नहीं रुकने वाला है। दोनों ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनमें जोश और उत्साह भरने के साथ ही आगामी रणनीतियों पर जुटने का लक्ष्य दिया। “मोदी का विजन, धामी के निर्णय, संगठन की शक्ति और जनता का विश्वास—2027 में फिर भाजपा सरकार का संकल्प आज की थीम रही।”

 

BJP प्रमुख ने कांग्रेस के सामने सवाल उछाला कि आपका इतिहास क्या कह रहा है? आपने सीताराम केसरी जी के साथ क्या किया। इनका इतिहास रहा है दलितों के अपमान का! बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को जब चुनाव में उन्होंने हराने का काम किया, तो नेहरू जी ने एक पत्र बड़ी प्रसन्नता के साथ एडविन माउंटबेटन को लिखा था कि हम अंबेडकर को चुनाव में हराने में सफल हुए.जिन्होंने संविधान को लिखने का काम किया, जिस दलित परिवार के बच्चे ने देश को एक दिशा दी, आपने इस नेतृत्व ने अपमानित करने का काम किया।

NN ने कहा कि बाबू जगजीवन राम को कांग्रेस ने किस दुर्व्यवहार करके पार्टी से बाहर निकालने का विवश किया, यह आपका इतिहास रहा है.हाल ही में राजस्थान में कांग्रेस के अपने ही नगर अध्यक्ष को, जो दलित समाज से आते हैं, उनके उनको कांग्रेस के पार्टी के नेताओं ने सरेआम पीटने का काम किया, मारने का काम किया। कर्नाटक में, जहाँ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं,आर. अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर, जो वहाँ के पूर्व विधायक हैं, दलित समाज से आते हैं, उनको PFI के दंगाइयों ने जलाकर उनके घर को राख कर दिया. कांग्रेस के नेताओं ने वोट बैंक और तुष्टिकरण के लिए एक आवाज़ नहीं उठाई.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लंबे समय तक जब धारा 370 जम्मू-कश्मीर में चल रहा था, तो वाल्मीकि समाज के बेटे-बेटियाँ जो भले MA-PhD कर लें,उनको सफ़ाई कर्मचारी के रूप में ही काम करने के लिए विवश किया जाता था। वो आज कहते हैं कि हम दलितों का सम्मान करेंगे! आज दलितों का सम्मान, समाज के उस वर्ग का सम्मान किसी ने किया, तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.उन्होंने अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ बनाकर आगे बढ़ाया। अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण में अपना नेतृत्व दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसको सँवारने का काम हम सब मिलकर करने वाले हैं।

BJP अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से CM पुष्कर अवाम के विश्वास और विकास की चिंता कर रहे हैं,उसे देखत हुए यकीन के साथ दावा किया जा सकता है कि हम सब मिलकर 2027 में फिर से BJP की सरकार उत्तराखंड में बना कर Hat Trick लगाएंगे। डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए जम के काम कर रही है। यहां ट्रिपल इंजन की सरकार की ताकत से हम काम कर रहे हैं। विपक्ष की सरकारों की प्राथमिकता में पहाड़ों का विकास नहीं था.उत्तराखंड के विकास के लिए हमेशा अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाया है। आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस से लेकर चार धाम के ऑल वेदर रोड से लेकर कई सड़क की परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हो रहा है।

नितिन नबीन ने कहा कि जब सत्ता में कांग्रेस बैठी थी, तो उन दुर्गम पहाड़ियों में हमारे लोगों के जीवन कैसे अनुकूल हों, कैसे उनको सुख-सुविधाएं मिलें, इसकी चिंता नहीं होती थी। इनकी सरकारें सीमा पर डर के मारे सड़कें नहीं बनाते थे कि कहीं उनसे दुश्मन आ जाएगा। आज सीमाओं तक पक्की सड़कें बनी हैं और चीन जैसे देश की हिम्मत नहीं है कि भारत की तरफ आँख उठाकर देख सके। उन्होंने CM PSD और उनकी पूरी टीम की पीठ ठोंकने के साथ ही बधाई दी कि BJP का जो विचार रहा, उसकी जो सोच रही, उसको पूरा करने का काम उनकी सरकार ने किया। समान नागरिक संहिता को सबसे पहले लागू करने का काम किया.महिलाओं का सम्मान, सरकारी सेवाओं में आरक्षण, सरकारी समितियों, सहकारी समितियों में जो महिलाओं की भागीदारी सरकार ने सुनिश्चित की है.

BJP Chief ने कहा कि मुख्यमंत्री के फैसले यहाँ के लोगों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. उत्तराखंड की भूमि से भारतीय जनता पार्टी के पूरे नेतृत्व को ऊर्जा मिलती है। उत्तराखंड में सरकार बनाना केवल भाजपा के लिए सत्ता वाला नहीं, हमारे विचार को कसौटी पर कसकर आगे बढ़ाने वाला राज्य है। इसलिए हम सब कोई मानते हैं कि उत्तराखंड की जीत हमारे लिए सत्ता और सरकार बनाने के लिए जरूरी नहीं है.ये हमारी विचारधारा की जीत पर मुहर भी होगी.उत्तराखंड को लगातार विजय दौड़ में रखना है।

NN ने कहा कि ‘वन रैंक, वन पेंशन’ के माध्यम से हमारे सैनिकों के सम्मान को आगे बढ़ाने का काम हमेशा हमारी सरकार ने किया है। एक समय ऐसा भी था जब इसी हिंदुस्तान में, इसी भारत में सैनिकों के सर काट लिए जाते थे और दिल्ली में बैठी हुई सरकार मौन रहती थी। आज ऐसी सरकार है कि अगर कोई हमारे ऊपर ईंट फेंकता है, कोई हम पर हमला करता है, तो ईंट का जवाब पत्थर से देने का काम हमारी सरकार करती है। हम मानते हैं हमारे लिए एक-एक सैनिक का परिवार, एक-एक सैनिक हमारे लिए सम्मान का प्रतीक है, हमारे लिए वो सबसे महत्वपूर्ण है। आज सीमाओं पर पड़ने वाले गाँव हमारे प्रथम गाँव हैं.उस गाँव की सुरक्षा के प्रति, उन गाँवों के विकास के प्रति हमारी सरकार की पहली जवाबदेही है।

उन्होंने कहा, हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के नारे हमारे कार्यकलाप से स्पष्ट हैं। हम हमेशा मानते हैं हमारे लिए ‘नेशन फर्स्ट’ है, ‘पार्टी नेक्स्ट’ है और ‘सेल्फ लास्ट’ है.इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं जो ‘वंदे मातरम’ कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं।  राहुल गाँधी ‘वंदे मातरम’ का महत्व समझ ही नहीं सकते. वह विदेशी संस्कृति में ही पले-बढ़े हैं। 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। लंबे समय तक इस देश को आशा, निराशा और अंधकार के माहौल में कांग्रेस ने रखा था। देश के युवाओं को कोई उम्मीद नहीं थी इस देश की व्यवस्था से। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नेतृत्व दिया और कहीं न कहीं आज देश का युवा आशा भरी निगाहों के साथ-साथ स्वावलंबी बनते हुए, आत्मनिर्भर बनते हुए आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि आज देश का युवा स्टार्टअप की योजनाओं के माध्यम से, ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से अपना भविष्य बना रहा है मित्रों। आज देश का युवा केवल जॉब सीकर नहीं, जॉब गिवर बनकर आगे आ रहा है। 25 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को गरीबी रेखा से बाहर लाने का काम हमारी सरकार ने किया। वुमन लेड डेवलपमेंट की बात हमारी सरकार ने की। ‘बेटी बचाओ’ से लेकर ‘बेटी पढ़ाओ’ से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक की योजनाओं को सफल बनाया.देश में 3 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बनकर आगे बढ़ रही हैं।, आने वाले समय में हम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करेंगे. महिलाओं को अधिकार भी देंगे और नीति निर्धारण में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित करेंगे।

CM पुष्कर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया कि उन्होंने उत्तराखंड के चार लोगों को अपनी टीम में स्थान दिया. भाजपा मात्र राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का अणुव्रत चलने वाला अभियान है। राष्ट्र नायक मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्ध शक्तिशाली गौरवशाली विरासत और सामाजिक मूल्यों को नई पहचान वाले देश के रूप में विकसित हो रहा है। हम सब मिलकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करेंगे.विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनेंगे। पार्टी कार्यकर्ता हमारी सरकार के कामों का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर है।

पुष्कर ने कहा कि साल-2014 के बाद मोदी जी के नेतृत्व में देश ने अनेकों ऐतिहासिक और साहसिक कदमों को उठाया है. इसकी पहले सिर्फ कल्पना की जाती थी. चाहे वह धारा-370 हटाने की बात हो,  राम मंदिर का निर्माण हो, नई शिक्षा नीति, तीन तलाक पर पाबंदी या फिर GST.60 वर्षों तक शासन करने वाली Congress अब देश और विदेश में झूठा भ्रम और अफवाह फैलाने का काम कर रही है. हम सबको जनता के बीच जाकर उनके इसी काले चेहरे को बेनकाब करना है।

PSD ने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के उसे कथन को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है जिसके तहत यह दशक उत्तराखंड का होगा। प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही नतीजा है कि इस वर्ष अब तक 50 लाख से अधिक श्रद्धालु चार धाम की यात्रा पर आ चुके हैं.आदि कैलाश में 500 लोग भी नहीं पहुंचते थे.  इस वर्ष यह संख्या 60000 के पार पहुंच गई है। वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर हमें घर-घर तक जाएं. अगले साल होने वाली विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत को सुनिश्चित करें.

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाकर उनका विश्वास हासिल करने का ये सही समय है.उनको बेनकाब भी करना है जो तुष्टीकरण एवं जातिवाद से देश समाज को बांटना चाहते हैं। इसी हल्द्वानी की धरती से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक राजनीतिक खेल खेलने का, षड्यंत्र रचने का काम किया। जो उनकी विभाजनकारी राजनीति है और विभाजनकारी सोच है। वे इस उत्तराखंड की पवित्र भूमि को अपवित्र कर ही नहीं सकती, जहाँ के लोग तो अपने गुरुओं को, अपने देवों, देवी-देवताओं को पूजते हैं। और हमारे लिए यहाँ के हर पत्थर में, कण-कण में शंकर बसा है, हम उस सोच के लोग हैं।

अलग-अलग सत्र में पार्टी के बड़े चेहरों और ओहदेदारों ने सम्बोधन किया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट, टिहरी सांसद महारानी माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, तरुण बंसल एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री मदन कौशिक मंच पर उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button