अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराजनीतिराष्ट्रीय

Gen-Z के सवालों-सुझावों से रूबरू हुए BJP Chief नितिन नबीन-CM पुष्कर:अहम मसलों पर चर्चा:बोले NN,`युवाओं की सोच सही-Policy Making में रखेंगे ध्यान’:पुष्कर ने कहा,`युवाओं की विशाल आबादी देश की बेशकीमती पूँजी:युवाओं को रोजगार तो उनके भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जेल की हवा’

हल्द्वानी में युवा संवाद में दिखा NN-PSD को ले के उत्साह:Booth अध्यक्ष राकेश आर्य के घर पर मुख्यमंत्री के साथ NN ने नाश्ता किया

Chetan Gurung

Gen-Z ताकत के दौर में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं CM पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में एक साथ युवाओं के साथ युवा संवाद कार्यक्रम में संवाद के दौरान करियर, रोजगार, उद्यमिता, कौशल विकास, तकनीक, खेल और उत्तराखंड के भविष्य से जुड़े तमाम अहम विषयों पर चर्चा कर उनकी भावनाओं और विचारों को जाना तथा आश्वस्त किया कि उनकी सोच के मुताबिक सरकार भावी नीतियाँ तय करेगी और उन पर ठोस ढंग से अमल होगा.

मोदी सरकार और पुष्कर सरकार इन दिनों युवाओं और Gen-Z पर खासा ध्यान दे रही हैं. इसी के मद्देनजर आज भी युवाओं के साथ NN-PSD की मुलाकात और संवाद का दौर चला. युवाओं ने प्रदेश एवं देश के विकास से जुड़े विषयों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। सरकार की योजनाओं पर अनुभव साझा किए.रोजगार, स्वरोजगार और प्रदेश में बेहतर अवसरों की उपलब्धता को लेकर सुझाव दिए।

BJP Chief और उत्तराखंड सरकार के मुखिया ने उनको गंभीरता से सुना. नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य को नई दिशा देने के साथ ही युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और खेलो इंडिया जैसी पहलों ने युवाओं को अपनी प्रतिभा, क्षमता और कौशल के अनुरूप आगे बढ़ने का मंच दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी की कोशिशों के चलते आज का युवा केवल रोजगार प्राप्त करने वाला नहीं, बल्कि रोजगार और नए अवसरों का सृजन करने वाला भी बन रहा है। बदलती अर्थव्यवस्था और तकनीक के दौर में युवाओं की भूमिका लगातार बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्टार्टअप, नवाचार, डिजिटल तकनीक और उद्यमिता क्षेत्रों में संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं। उत्तराखंड के युवा प्रतिभा और क्षमता से भरपूर हैं। उनकी ऊर्जा और सामर्थ्य को प्रदेश के विकास से जोड़कर उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरीखे पर्वतीय राज्य में स्थानीय स्तर पर रोजगार, स्वरोजगार, पर्यटन, कौशल विकास और उद्यमिता के अवसरों को बढ़ाना महत्वपूर्ण है।  सोशल मीडिया की ताकत का उपयोग युवाओं को सकारात्मक सोच के जरिये देश एवं समाज के विकास के लिए करना चाहिए। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। राजनीति एवं सार्वजनिक जीवन में भी युवाओं को आगे आ के देश के इकस में अहम योगदान देना होगा.

CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। भारत की विशाल युवा आबादी देश की बेशकीमती पूँजी है. वह आज देश को नई ऊर्जा, नई सोच और नया सामर्थ्य प्रदान कर रही है। तकनीक और नवाचार के बढ़ते उपयोग से युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खुले हैं। 4 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद हमारी सरकार ने इस संकल्प के साथ काम किया कि “पहाड़ की जवानी और पहाड़ का पानी, दोनों उत्तराखंड के काम आएं।” इसी दिशा में सरकारी विभागों में तेजी से भर्ती शुरू की. अब तक करीब 34 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।

PSD ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए नकल माफियाओं को जेल भेजा गया. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त शिकंजा कसा गया। उनको जेल की हवा खिलाई जा रही.युवाओं को केवल सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके भीतर बहुत उर्जा और प्रतिभा है. इसका इस्तेमाल स्वरोजगार, स्टार्टअप और उद्यमिता में करना चाहिए. उनको इनमें नए अवसर उपलब्ध कराने पर भी सरकार का विशेष ध्यान है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, कौशल विकास, होम स्टे और मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना सहित विभिन्न पहलों के माध्यम से युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। खेलों के क्षेत्र में भी उत्तराखंड तेजी से नई पहचान बना रहा है। राज्य में खेल अवस्थापना सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय तथा लोहाघाट में महिलाओं के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज की दिशा में कार्य आगे बढ़ाया गया है। राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीता जो राज्य की बढ़ती खेल प्रतिभा और बदलते खेल वातावरण का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन, स्थानीय उत्पादों, विज्ञान, नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और नई तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं के लिए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया. पर्वतीय क्षेत्रों में भी औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें, इसके लिए सरकार उनको मुफ्त Coaching सुविधा दे रही है।

लाल कुआं बूथ अध्यक्ष राकेश आर्य के घर पर BJP प्रमुख नितिन नबीन और CM पुष्कर सिंह धामी ने नाश्ता किया


CM पुष्कर ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं की प्रतिभा, परिश्रम और सामर्थ्य ही विकसित उत्तराखंड के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित भी उपस्थित रहे। संवाद के दौरान युवाओं में BJP के शीर्ष पदाधिकारी और राज्य सरकार के मुखिया को ले के खासा उत्साह झलका. उन्होंने दोनों के साथ तस्वीरें भी लीं. BJP अध्यक्ष नितिन ने CM पुष्कर और BJP के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ बेरी पड़ाव में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा भी की. पुजारी से आशीर्वाद लिया। दोनों के साथ वह लाल कुआं बूथ अध्यक्ष राकेश चन्द्र आर्य के आवास गए और वहीँ पर नाश्ता किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button