उत्तराखंडदेशराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

रुद्रपुर के मोदी मैदान में Indoor-Outdoor Stadium के निर्माण व हल्द्वानी-काठगोदाम सड़क पर फैसला:सचिव डॉ RRK ने कहा,`CM घोषणों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा’

Chetan Gurung

सचिव (आवास एवं राज्य संपत्ति) डॉ. R राजेश कुमार की सदारत में हुई 2 अहम बैठकों में रुद्रपुर के मोदी मैदान में अत्याधुनिक Indoor और Outdoor Stadium के निर्माण और हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के सुधार से जुड़े फैसले लिए गए।

मोदी स्टेडियम के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया। हल्द्वानी-काठगोदाम की सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से प्रस्तावित है। मोदी मैदान में इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण CM घोषण का हिस्सा है। घोषणा के क्रियान्वयन के लिए पूर्व में खेल विभाग को आवंटित स्थान को आवास विभाग को हस्तांतरित किया गया है।

परियोजना के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, ऊधमसिंहनगर की ओर से स्टेडियम के निर्माण के लिए 2374.56 लाख रुपये का आगणन तैयार किया गया था। नियोजन विभाग के ToC परीक्षण के बाद करीब 23.32 करोड़ रुपये की धनराशि को औचित्यपूर्ण पाया गया है।

प्रस्तावित स्टेडियम मोदी मैदान के विस्तृत क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। कुल 9.1915 हेक्टेयर भूमि में से करीब 8.594 हेक्टेयर क्षेत्र में स्टेडियम परियोजना प्रस्तावित है। मैदान के दो ओर सड़कें होने से यहां आवागमन की सुविधा भी बेहतर रहेगी। स्टेडियम को खेल गतिविधियों के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य बड़े आयोजनों के लिए भी उपयोगी बनाया जा सकेगा। युवाओं को इनके निर्माण से फुटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन समेत विभिन्न खेलों में अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर मंच मिलेगा।

हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से स्वीकृत करने के साथ ही PWD को कार्यदायी संस्था नामित करने का निर्णय लिया गया। हल्द्वानी-काठगोदाम कुमाऊं का प्रमुख शहरी और व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण और सुधार से स्थानीय नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सचिव डॉ R राजेश ने सचिवालय में हुई बैठक के बाद कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य में आवास और अवस्थापना विकास से जुड़ी घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री घोषणा के क्रियान्वयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है।   जनसुविधाओं और बेहतर अवस्थापना के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button