अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

THDC Tunnel हादसा::खराब मौसमी हालात-भारी बारिश के बावजूद पीपलकोटी पहुंचे CM पुष्कर:हेलमेट पहन मायापुर सुरंग में घुस के थामी बचाव अभियान की कमान:अफसरों को हिदायतें दीं:अब तक 7 मजदूरों की मौत:19 बचाए जा चुके:फंसे 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की जद्दोजहद

Chetan Gurung

चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) THDC के निर्माणाधीन सुरंग में मलबा एवं पानी भरने से हुई 7 मजदूरों की मौत के बाद युद्ध स्तर पर चलाए जा रहे बचाव एवं राहत अभियान के दौरान बहुत खराब मौसमी हालात और बारिश से पैदा जोखिम के बावजूद CM पुष्कर सिंह धामी आज सुबह खुद मौके पर पहुँच गए। वह हेलमेट पहन के Tunnel के भीतर तक चले गए। अफसरों से बचाव अभियान का जायजा लिया।

Tunnel के भीतर बचाव अभियान में जुटे जवानों के साथ CM पुष्कर सिंह धामी

————-

विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के TRT Tunnel की लंबाई लगभग 3 KM है। इसके 1.5 KM हिस्से में भू-धंसाव हुआ है। इससे मलबा एवं पानी घुस आया। इससे जानलेवा तबाही मच उठी। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुंचते ही अफसरों को हिदायत दी कि बचाव अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उपलब्ध संसाधनों एवं तकनीकी विशेषज्ञता का प्रभावी उपयोग करें।

बचाए गए लोगों से अस्पताल में मुख्यमंत्री पुष्कर ने मुलाक़ात कर दिलासा दिया। उनके परिजनों को भी यकीन दिलाया कि सरकार उनके साथ हर पल खड़ी है।

—————–

उन्होंने NDRF-SDRF-ITBP-पुलिस सहित सभी टीमों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा टनल में फंसे शेष 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। DM गौरव कुमार ने उनको हादसे और बचाव अभियान की पूरी रिपोर्ट दी। जिलाधिकारी ने बताया कि टनल में फंसे 22 लोगों में से अब तक 19 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है।

शेष 3 लोगों की तलाश एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। अभी तक 7 लोग हादसे के शिकार हो चुके हैं। घायलों को जिला अस्पताल,गोपेश्वर लाया गया है। मुख्यमंत्री ने हिदायत दी कि घायलों के उपचार संग उनके परिजनों की सहायता भी की जाए। इस दौरान जनपद प्रभारी मंत्री भरत चौधरी, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, IG-गढ़वाल राजीव स्वरूप, SP सुरजीत सिंह पंवार भी मौके पर थे।

रात भर बचाव अभियान को खुद संभालने के बाद CM पुष्कर खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद हेलीकाप्टर से सुबह ही पीपलकोटी पहुंच गए। प्रतिकूल मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग भी बेहद मुश्किल परिस्थितियों में हो सकी। मुख्यमंत्री ने बचाए गए लोगों से मुलाक़ात कर उनको दिलासा और भरोसा दिलाया।

PSD के बार फिर 3 साल पहले हुए सिल्क्यारा Tunnel हादसे में निभाई गए भूमिका में नजर आ रहे। तब भी वह खराब मौसम और भीषण सर्दी के बावजूद बचाव अभियान की कमान संभालने पहुँच गए थे। सभी को बचा कर ही वह राजधानी लौटे थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button