अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Graphic Era विवि के अधिकांश Course Clement Town से शिफ्ट होंगे:धूलकोट में Medical College के करीब होंगे Oct से किए जाएंगे संचालित:Chairman डॉ कमल घनशाला ने कहा,`क्लेमेंटटाउन में बढ़ती भीड़-अतिक्रमण से दिक्कत

Chetan Gurung

Graphic Era Deemed to be University ने बेहद अहम और चौंकाने वाला फैसला लेते हुए ऐलान किया कि उसके अधिकांश कोर्स चकराता रोड पर उसके Medical College के करीब Shift होंगे। विवि के शीर्ष प्रबंधन ने कहा कि क्लेमेंट टाउन में बढ़ती भीड़ और अतिक्रमण के मद्देनजर यह फैसला किया गया है। अक्टूबर में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी।

डॉ Kamal Ghanshala (Chairman of GEGI)

———

Graphic Era Group of Institutions के Chairman डॉ कमल घनशाला ने बताया कि अब ग्राफिक एरा के क्लेमेंट टाउन स्थित परिसर को आवासीय परिसर के रूप में संचालित करने की योजना बनाई गई है। इस परिसर में केवल हॉस्टल के Students रह सकेंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को मेडिकल कॉलेज के करीब शिफ्ट कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से बाहर रहने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए वहां कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, पुस्तकाल, विभिन्न हॉस्टल आदि बनाने और अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।

डॉ घनशाला ने बताया कि कक्षाएं शिफ्ट करने का पहला चरण अक्टूबर में शुरु हो जाएगा। दो वर्षों में क्लेमेंट टाउन से शिफ्टिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सबसे पहले नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामैडिकल से जुड़े कोर्सों को धूलकोट के करीब बने Medical College के आसपास स्थानांतरित किया जा रहा है। अतिक्रमणों के कारण मार्ग संकरा होने और आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां काफी बढ़ जाने के कारण क्लेमेंट टाउन में संस्थान चलाना अब आसान नहीं रहा है।

अतिक्रमण और व्यवसायिक गतिविधियों से सेना व वायु सेना के वाहनों, पर्यटन स्थल और विश्वविद्यालय आने-जाने वालों को बहुत असुविधा का सामना करना पड़ता है। सेना के उच्च अधिकारी इस संबंध में कई बार उच्च स्तर पर अनुरोध भी कर चुके हैं। इस पर जिला स्तर पर प्रशासन, पुलिस, प्राधिकरण, नगर निगम आदि की कमेटी का गठन भी किया गया था, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button