उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CS की सदारत में EFC ने दिए महकमों के प्रस्तावों को मंजूरी:Consultants को एकमुश्त Fees देने के निर्देश:पेयजल योजनाओं में Solar Power का सहारा लेने के निर्देश

Chetan Gurung

Expenditure-Finance Committee (EFC) ने आज कई महकमों के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। Chief Secretary आनंदबर्द्धन की अध्यक्षता में हुई EFC बैठक में पंपिंग पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव को किफायती बनाने के लिए Solar Power का सहारा लेने के प्रस्ताव पेश करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नियोजन विभाग को आज की बैठक में हुए फैसलों के बाबत शासनादेश जारी किए करने के भी निर्देश दिए।

 

मुख्य सचिव ने विभागों में Consultants को फीस, प्रोजेक्ट कॉस्ट के प्रतिशत के रूप में दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कंसल्टेंट्स को फीस एकमुश्त देने पर उनके पूर्व के आदेश का अनुपालन हर हाल में किया जाए। इसके शासनादेश को फिर से विभागों को भेजा जाए।

CS ने प्रोजेक्ट या प्रोजेक्ट के किसी भाग में लागत में अप्रत्याशित बढ़त के मामलों को गंभीरता से लेने की  दरकार जताते हुए कहा कि गलत आंकलन करने वाले Agency के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने नियोजन विभाग को PWD के मार्गदर्शन में कॉस्ट वेरिएशन के लिए गाइडलाइन तैयार करने के लिए कहा। प्रदेश में आयुष की दृष्टि से काफी संभावना देखते हुए इससे जुड़े अच्छे प्रोजेक्ट्स तैयार करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट की लोकेशन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने गरुड़ (बागेश्वर) में ITI के प्रस्ताव पर आसपास हॉस्टल की व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने की बात कही। बैठक में प्रमुख सचिव RK सुधांशु, R मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्रीधर बाबू अद्दांकी एवं V रविशंकर भी मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button