उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

डाकरा कैंट-टप्केश्वर में सीवर शोधन योजना में 6.62 Cr मंजूर:CM पुष्कर ने राज्य के कई शहरों-गांवों के लिए भी कई वित्तीय मंजूरी दी

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने State Sector में राजधानी के गढ़ी कैंट में टपकेश्वर महादेव मंदिर-डाकरा कैंट में 8 MLD के सीवर शोधन संयंत्र के निर्माण,भूमि खरीद में आने खर्च के लिए 6.62 करोड़ रूपये और नाबार्ड की वित्त पोषित 21 योजनाओं के लिए 41.37 करोड़ रूपये मंजूर किए। कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत बल्ली बैरिकेडिंग, चकव्यूह बैरियर तथा अस्थाई फायर वॉच टावर के लिए 5.46 करोड़ तथा 8 अस्थायी रैन बसेरों के लिए 6.85 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की।

अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट में ग्राम सभा सकुनी के सुकेश्वर महादेव मंदिर के मरम्मत के शेष कार्य के लिए 124.73 लाख रूपये स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त में 74.83 लाख, सेराघाट में माँ मंगला भगवती माता मंदिर परिसर में धर्मशाला का निर्माण करने के लिए 72.83 लाख रूपये को भी स्वीकृति प्रदान की। विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के ग्राम पंचायत भौडी के अन्तर्गत बुद्धेश्वर मंदिर में सौन्दर्यीकरण एवं दीवार तथा धर्मशाला का निर्माण किये जाने के लिए 22.00 लाख रूपये मंजूर किए गए।

ऊधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के ग्राम दरूऊ में डॉ भीमराव आम्बेडकर पार्क एवं तालाब का सौन्दर्यीकरण के लिए 25.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई। उत्तराखण्ड के भूतपूर्व सैनिकों के इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं PhD की शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए पूर्व की भांति कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख रूपये आवंटित किए गए।

चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं ऊधमसिंहनगर स्थित प्रत्येक वाईब्रेंट विलेज के अंतर्गत कानून एवं सुरक्षा सम्बंधी समस्याओं, दस्तावेज सत्यापन, चरित्र प्रमाण पत्र, साइबर जागरूकता एवं पुलिस विभाग से जुड़ी अन्य शिकायतों के समाधान के लिए ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करने की खातिर इन गांवों में थाना दिवस तथा रात्रि चौपाल कार्यक्रम संचालित करने को भी CM पुष्कर ने अनुमोदन प्रदान किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button