उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

उफान पर दंडवत अभियान!CM आवास-दफ्तर पर MLAs-मंत्रियों का लगातार जुट रहा मेला:PSD की नजरें ईनायत के लिए नतमस्तक आकांक्षी:विधानसभा चुनाव में टिकट कटने का खतरा!

अंदाज-नतीजे देने में रेखा आर्य-सुबोध को Lead:बाकी मंत्रियों से खासे आगे

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी की नजरें ईनायत पाने और विकास कार्यों के बहाने उनको एक झलक दिखाने की कोशिशें अब MLAs के साथ ही मंत्रियों में भी उफान पर है। ऐसा समझा जा रहा है कि मिलने वालों में अधिकांश वे हैं, जो अपनी सीट और उससे पहले टिकट बचाने के खतरे से जूझ रहे हैं। सिर्फ पुष्कर ही उनके लिए इस मामले में परमेश्वर के तौर पर नजर आ रहे। शहीद मेख गुरुंग मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ऐसे चेहरों को इन दिनों खूब देखा जा रहा। उनका मेला तकरीबन हर उस दिन लगा रहता है, जब सरकार के मुखिया और उत्तराखंड BJP के असल Pilot पुष्कर देहरादून रहते हैं।

CM Camp Office में बाकी दिनों की तरह आज भी मंत्री सतपाल महाराज, राम सिंह कैड़ा, MLA बिशन सिंह चुफाल,किशोर उपाध्याय,अनिल नौटियाल,भूपाल राम टमटा,महंत दिलीप रावत वक्त ले के जा पहुंचे। आधिकारिक तौर पर कहा गया कि उन्होंने राज्य एवं संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। BJP सूत्रों के मुताबिक Party आला कमान मुख्यमंत्री पुष्कर के साथ मशविरा कर के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम तय करेगी।

ये तय समझा जा रहा है कि चंद सीटों को छोड़ के लगभग हर सीट पर वही चेहरा कमल के चिहन पर चुनावी मैदान पर नजर आएगा, जिस पर PSD की मुहर लगी होगी। पुष्कर को PM नरेंद्र मोदी और HM अमित शाह ने चुनाव लड़ाने-जिताने की कमान सौंपी है। ये छिपा सत्य नहीं है। दोनों के साथ ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी साफ-साफ ये कह चुके हैं। पार्टी आला कमान को एहसास है कि कुछ मंत्रियों और विधायकों के टिकट काट के नए चेहरों को PSD की अगुवाई में मैदाने चुनावी जंग में उतारा जाए तो सत्ता में बने रहना ना-मुमकिन नहीं होगा।

मंत्रियों में रेखा आर्य और सुबोध उनियाल सबसे प्रभावी नजर आए हैं। रेखा National Games को Uttarakhand Olympic Association को साथ ले के CM पुष्कर की अगुवाई में ऐतिहासिक ढंग से उत्तराखंड में आयोजित कराने और Sports University स्थापित कराने के लिए छाई रही। सुबोध आक्रामक अंदाज में काम लेने और करने के लिए खूब TRP ले रहे। सियासत में ये फायदेमंद रहता है। सौरभ बहुगुणा खामोशी के साथ बिना धूम-धड़ाके काम करते हैं। इससे लेकिन न उनको न पार्टी-सरकार को TRP मिली है। बाकी मंत्रियों की प्रतिष्ठा रेखा-सुबोध के मुक़ाबले कहीं पीछे नजर आती है।

2-3 मंत्री तो लगातार विवादों को कस के पकड़ के बैठे नजर आते हैं। वे सरकार-संगठन के लिए सिर दर्द साबित हो रहे। ताज्जुब होगा अगर वे अपना टिकट और टिकट मिल जाए तो सीट बचाने में कामयाब होते हैं। मंत्रियों में राम सिंह,प्रदीप बत्रा,मदन कौशिक,भारत चौधरी और खजानदास ने हाल ही में शपथ ली है। उनके कामकाज की समीक्षा इतनी जल्दी करना उनके साथ ना-इंसाफ़ी होगी। कुछ मंत्रियों को खुद उनकी पार्टी के लोग ही अब चुनाव के नजरिए से कमजोर मान के उनकी जगह खुद लड़ने का दावा ठोंक रहे।

मंत्री गणेश जोशी ने अपनी सीट पर भी ऐसी ही चर्चाओं को बेकार करार देते हुए ऐसे चर्चाओं को तंज़ के सहारे खारिज करने की कोशिश की है। अनेक विधायक और एकाध मंत्री को ले के ये शोर उठने लगा है कि वे अपनी मौजूदा सीट छोड़ के नई विधानसभा सीट पर तकदीर आजमाने की फिराक में है। ऐसे मामलों में BJP आलाकमान की नीति अभी साफ नहीं हुई है। जो भी है, कुछ मंत्री और तमाम विधायकों को टिकट की फिक्र में दुबले होते देखना स्वाभाविक है।

वे जान रहे हैं कि उनके सियासी माई-बाप फिलहाल काम नहीं आने वाले हैं। होगा सिर्फ वही जो इन दिनों Politics के परमेश्वर बन के उभरे पुष्कर की मर्जी होगी। उनके आवास-Camp Office में इसके चलते आए दिन ऐसे ही चेहरों का लगातार मेला लग रहा। इनमें वे चेहरे भी दिखने लगे हैं, जो कुछ वक्त पहले तक असंतुष्टों की श्रेणी में शुमार हुआ करते थे। अभी उन लोगों की आमद अधिक नहीं होती दिख रही, जो मंत्री या विधायक नहीं हैं लेकिन पार्टी टिकट पर इस बार चुनाव में उतरने की हसरत चाह रहे हैं। मुख्यमंत्री के व्यस्ततम Schedule के चलते उनमें से कुछ को तभी मौका मिल रहा,जब खुद PSD की नजर में वे पहले से आए हुए हैं। जो काबिल और वफादार भी हैं।

आने वाले दिनों में टिकट बचाने-पाने की इच्छा रखने वालों का मेला बड़ा हो के महाकुंभ में तब्दील होना तय है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल और असम में BJP की प्रचंड जीत ने माहौल को उत्तराखंड में भी बहुत हद तक बदल डाला है। सियासी फतह हासिल करने की तकदीर के सिकंदर के तौर पर PSD के उभरने से कमल के फूल पर चुनाव लड़ने की हसरत-मंशा रखने वालों की तादाद अभी और बढ़ना तय है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button