उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

पंचतत्व में विलीन हो गए जनरल खंडूड़ी साहब:CM पुष्कर ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया-आज भी सभी जगह श्रद्धांजलि देने पहुंचे:VP राधारमन-Governor गुरमीत-केंद्रीय मंत्री खट्टर ने भी दी श्रद्धांजलि

Chetan Gurung

उत्तराखंड में निर्वाचित BJP सरकार के पहले CM और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (Ret) भुवन चंद्र खंडूड़ी आज हरिद्वार में खड़खड़ी श्मशान घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गए। उनको राजकीय सम्मान के साथ सेना और पुलिस के जवानों ने अंतिम विदाई से पहले Guard of Honour दिया। Vice President CP राधारमन, Governor Lt General (Vet) गुरमीत सिंह,CM पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत तमाम मंत्रियों और BJP के प्रमुख ओहदेदारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री PSD ने अंतिम यात्रा के दौरान कंधा दे कर पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के प्रति सम्मान भाव प्रकट किया। CM पुष्कर ने कल से ले के आज तक 4 बार अलग-अलग स्थान पर पहुँच के स्वर्गीय खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्जित की।

केन्द्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के साथ पूर्व CM खंडूड़ी को मुखाग्नि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

————————

उपराष्ट्रपति CP राधारमन ने भी दिवंगत भुवन चन्द्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी

———-

राज्यपाल Lt General (Vet) गुरमीत सिंह ने पूर्व CM BC खंडूड़ी को श्रद्धांजलि दी

————-

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज भी अलग-अलग स्थानों पर पहुँच के पूर्व मुख्यमंत्री भुवंचन्द्र खंडूड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की

———————-

दिवंगत खंडूड़ी को उनके वसंत विहार स्थित आवास,BJP के प्रदेश मुख्यालय और दाह संस्कार से पूर्व भारी तादाद में लोगों ने पहुँच के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  स्वर्गीय खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर वर्ग के लोगों की आँख इस दौरान नाम दिखाई दी। वे जब तक सूरज-चाँद रहेगा,खंडूड़ी तेरा नाम रहेगा के नारे भी लगा रहे थे। पुत्र मनीष खंडूड़ी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।  कुछ दूरी तक मनीष के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर ने भी अर्थी को कंधा दे के उनके प्रति अपने सम्मान और स्नेह को प्रकट किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि खंडूड़ी जी का निधन राज्य और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सेना, केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री के रूप में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ उत्कृष्ट कार्य किए। वह हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उनकी कमी एक अभिभावक के रूप में हमेशा महसूस होगी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि खंडूड़ी जी का जीवन सादगी, अनुशासन और ईमानदारी का उदाहरण रहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सेना अधिकारी के रूप में हर दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उनके कार्यों को उत्तराखण्ड ही नहीं, पूरा देश हमेशा याद रखेगा। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मंत्री सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा व खजान दास भी मौजूद थे।

सांसद अनिल बलूनी व अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक व तीरथ सिंह रावत, भाजपा महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, विधायक और कई संत भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे। उप राष्ट्रपति राधारमन और राज्यपाल गुरमीत ने वसंत विहार पहुँच के शोक जताया और श्रद्धांजलि दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button