उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयस्पोर्ट्स

खिलाड़ियों के साथ Hockey-Cricket-Football में CM पुष्कर ने दिखाया हुनर:कभी पेले-कभी ध्यानचंद तो कभी गावस्कर का दिखाया अंदाज:सरकार के मुखिया के जोश-हुनर को देख लोगों में नजर आया जोश

District Hospital में मरीजों का हालचाल जाना:बेहतर ईलाज का किया वादा

Chetan Gurung

पिथौरागढ़ में आज उस वक्त लोग उत्साहित और तालियाँ बजाने के लिए मजबूर हो गए जब CM पुष्कर सिंह धामी सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में युवा खिलाड़ियों के साथ  Bat थाम के Cricket और Stick ले के Hockey खेलने उतर गए। उन्होंने 6 गेंदों का पूरा Over खेल कर Pitch का उद्घाटन किया।  उनके Strokes से लोग रोमांचित नजर आए। उन्होंने फुटबाल और हॉकी में भी हुनर दिखा के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। नए High Standard Stadium को उन्होंने लोगों के खेलने के लिए समर्पित किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर खिलाड़ियों एवं युवाओं से बात कर उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल, हॉकी एवं अन्य खेल भी कुछ-कुछ देर के लिए खेले। वह फुटबाल में पेले,क्रिकेट में सुनील गावस्कर और हॉकी में ध्यानचंद के अंदाज में दिखाई दे रहे थे। युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।  नशे के खिलाफ राज्य में चल रहे अभियान से जुड़ने के लिए कहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। PSD ने फुटबाल में को शानदार किक मार कर दिखाया कि वह हरफनमौला खिलाड़ी हैं। लोगों ने उनके खेल पर तालियाँ बाजा के उनके कौशल की तारीफ की।

PSD ने खेलों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में अपार प्रतिभा एवं क्षमता है। नई खेल नीति के माध्यम से राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था करने का ऐलान भी किया।

———————–

मुख्यमंत्री पुष्कर ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भी पहुंच कर मरीजों का हालचाल पूछा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भरोसा दिया। BD पाण्डेय Hospital की Emergency और Children Ward को देखा। भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात DM  आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button