वाह::CM युगल पुष्कर-योगी ने यमकेश्वर में विकास को लगाए रफ्तार के पहिये:AI बॉट का किया इस्तेमाल:Open Gym में दोनों ने एक साथ कसरत कर दिया Fitness का संदेश:परिवार संग पैतृक गाँव पंचूर में धार्मिक अनुष्ठान में शरीक हुए UP CM
युवाओं को World Class खेल-Education सुविधाएं-PSD

Chetan Gurung
पौड़ी के यमकेश्वर में आज देश के 2 बेहद चर्चित CMs योगी आदित्यनाथ (UP) और पुष्कर सिंह धामी (Uttarakhand) ने एक साथ पहुँच के विकास को रफ्तार के पहिये लगाए। दोनों मुख्यमंत्री Open Gym के लोकार्पण के बाद Cross Trainer पर एक साथ आमने-सामने थोड़ी देर कसरत करने का लोभ संवरण नहीं कर सके। गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय (बिथ्याणी) में विकास परियोजनाओं का समारोहपूर्वक शिलान्यास व लोकार्पण किया गया।






दोनों CMs ने प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की। उन्होंने महादेव से देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। DM स्वाति S भदौरिया ने UP-UK के CMs और बाकी मेहमानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी अपने पैतृक गाँव पंचूर में श्री विष्णु महायज्ञ में हिस्सा लेते हुए अपने परिवार व ग्रामीणों के साथ आध्यात्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बरसी का उल्लेख किया। उन्होंने बिथ्याणी महाविद्यालय को ‘Model College’ के तौर पर विकसित करने और क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के निर्माण का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और खेल सुविधाएं दे रही है। महाविद्यालय को हाईटेक किया जा रहा है।
College की नई AI Based Website का उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने स्वयं AI बॉट से संवाद कर महाविद्यालय की परीक्षा प्रणाली व परिणामों की समीक्षा की। CM पुष्कर ने छात्र संख्या और कौशल विकास पर चर्चा की। Fitness को प्रोत्साहित करने के लिए College Campus में Open Gym का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. आनंद उनियाल, SSP सर्वेश पंवार, CDO गिरीश गुणवंत, SDM चतर सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।



