उत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षा

Big News::CS आनंदबर्द्धन की सख्त ताकीद,`बिजली के केबल June तक राजधानी में Under Ground करें:सरकारी Schools में बिजली-पानी-Toilets जरूर हों-Book Bank व Digital Library स्थापित की जाएँ

Chetan Gurung

मुख्य सचिव (CS) आनन्दबर्द्धन ने राजधानी के शहर में सड़कों की खुदाई और Under Ground Cable डालने तथा Black Topping के कार्य को खत्म करने के लिए June तक की Deadline पिटकुल के अफसरों को दिए। ऊर्जा विभाग के अफसरों और DM सविन बंसल के साथ बैठक में उन्होंने साफ हिदायत दी कि सभी Front पर एक साथ कार्य शुरू न कर के चुनिन्दा स्थानों पर कार्य शुरू कर एक ही जगह ध्यान केन्द्रित कर कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि इससे पूरे शहर की सड़कें खुदने के बजाय कुछ हिस्सों में अधिक Labour लगाने से कार्य ज्यादा तेजी से होंगे। इससे शहरवासियों को न्यूनतम दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिलाधिकारी के साथ लगातार सम्पर्क बनाते हुए अपने कार्य को तय समय सीमा में पूरी करना सुनिश्चित करें।

CS ने कहा कि जिलाधिकारी अंडरग्राउण्ड केबलिंग की Progress की Weekly Monitoring करेंगे। एक जगह कार्य पूर्ण होने के बाद ही आगे के कार्य शुरू करने की मंजूरी दी जाए। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ R मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी सविन बंसल एवं पिटकुल के अधिकारी बुलाए गए थे।

CS आनन्दबर्द्धन ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की भी समीक्षा के दौरान सभी सरकारी स्कूलों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। सचिव (शिक्षा) रविनाथ रमन को स्कूलों में Book Bank स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इन बैंक में कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत पुस्तकों को वापस रखा जा सकेगा। अगले सत्र में वे छात्रों को वितरित किए जा सकेंगे। जो पुस्तकें खराब हो जाए या बच्चे किसी भी कारण से वापस नहीं कर पाए, उसके संबंध में नई मांग के मुताबिक पुस्तकें छपवाई जाएं। इससे प्रत्येक वर्ष हज़ारों पुस्तकें छपवाने का करोड़ों का खर्च बचेगा।

मुख्य सचिव ने क्लस्टर विद्यालयों में कक्षा कक्षों एवं हॉस्टल भवन के निर्माण कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए। इसके लिए नाबार्ड से Funding कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी Schools में बिजली-पानी-Toilet की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। शौचालयों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मैकेनिज्म तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि इसके लिए अलग से फंडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने Schools में Digital Library की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) डॉ. मुकुल कुमार सती भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button