अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशयूथराष्ट्रीयशिक्षास्पोर्ट्स

PM मोदी के खेलों इंडिया संवाद में शरीक हुए GE Students:खिलाड़ियों का सम्मान भी किया गया

Chetan Gurung

PM नरेन्द्र मोदी के खेलो इंडिया संवाद में Graphic Era University के Students भी शरीक हुए.GEU को पढ़ाई के साथ खेलों के विकास में अहम भूमिका के लिए भी जाना जाता है.इस दौरान खेलों में अहम उपलब्धियां अर्जित करने वाले Students को विवि ने सम्मानित किया.विवि के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया.

खेलो इंडिया संवाद में प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि स्वस्थ समाज और मजबूत पारिवारिक व्यवस्था के लिए खेल भावना का होना जरूरी है.यह भावना खेल के मैदान में उतरे बिना विकसित नहीं हो सकती। पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालना जरूरी है.खेल जीवन का हिस्सा हैं।

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं (अंतर्राष्ट्रीय स्की खिलाड़ी) शार्दुल थपलियाल, (राष्ट्रीय स्तर एथलीट) सोनिया, (अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी) चिराग अरोड़ा, अदित्री रावत, जयंती बडोनी, शुभम कुमार, रुशिल शर्मा, उदिश शर्मा, इशांत भट्ट (टेबल टेनिस), जयंती मल्होत्रा (बास्केटबॉल) को उनकी उपलब्धियों, मेहनत और खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे.अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए जागरूक करेंगे। कार्यक्रम में कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, कुल सचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर डॉ डीसी पांडे, स्पोर्ट्स ऑफिसर यशपाल रावत शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button