
Chetan Gurung
नौ राज्यों के Students ने Graphic Era Deemed University में आयोजित `लोक विधान-2.O’ में एक सुर में अन्नदाता को देश की खाद्य सुरक्षा की रीढ़ करार देते हुए कहा कि बदले हालात में किसानों को पूरी तरह सक्षम बनाने और अन्नदाता की भूमिका को वास्तव में अधिक मजबूत करने की दरकार है।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कार्यक्रम क्रियान्वयन के सचिव दीपक कुमार ने कहा कि भारत का खाद्य भविष्य केवल खेतों में होने वाले उत्पादन से नहीं, बल्कि मजबूत नीतियों, नवाचार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आकार लेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि यूथ पार्लियामेंट में सामने आए सभी प्रस्तावों और सुझावों को उत्तराखंड सरकार तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि इससे युवाओं की सोच और विचारों को नीतियों में स्थान देकर समाज और प्रदेश के विकास में उनका प्रभावी योगदान सुनिश्चित किया जा सकेगा। दो दिवसीय सम्मलेन में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और जम्मू से 1300 छात्र प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
उन्होंने किसानों के अधिकार, कृषि में AI के इस्तेमाल, सिंचाई में आधुनिक तकनीक, कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और वैश्विक व्यापार विषयों पर संसदीय बहस और नीति निर्माण के जरिए मंथन किया। बेस्ट स्कूल कॉन्टिजेंट का खिताब APS बीरपुर, देहरादून ने अपने नाम किया। बेस्ट कॉलेज कॉन्टिजेंट का पुरस्कार UPES के हिस्से आया। लोकसभा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गाजियाबाद के पीयूष को बेस्ट डेलीगेट चुना गया।
ऑल इंडिया पार्टी मीट में रौनक उपमन्यु और कमिटी ऑन एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर में दिल्ली के भगवत मान को बेस्ट डेलीगेट घोषित किया गया। लोकविधान 2.O का आयोजन ग्राफिक एरा की यूथ पार्लियामेंट सोसाइटी ने किया। कार्यक्रम में प्रो वीसी डा. संतोष S सर्राफ, यूथ पार्लियामेंट सोसाइटी की चेयरपर्सन डा. प्रभा लामा, डा. BS बिष्ट, डा. भारती शर्मा, डा. गौरव डिमरी शामिल हुए।



