अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

कुम्भ के दौरान तैयारियों में कोई कमी न रहे:वक्त पर सभी तैयारी पूरी हों-CS आनंदबर्द्धन:आपदा प्रबंधन-सुरक्षा शीर्ष स्तर की रहे:Crowd Management-Evacuation Plan ठोस हो

Chetan Gurung

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज DMs और महकमों के अफसरों के साथ बैठक में ये सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि हरिद्वार कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं में कहीं भी जरा सी भी कमी नहीं रहनी चाहिए। संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को पहले से ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने सचिवालय में बैठक के दौरान कहा कि कुंभ मेला-2027 के लिए आपातकालीन कार्ययोजना एवं क्षेत्र-विशिष्ट प्लान तैयार किए जाएं। पूरे कुम्भ क्षेत्र की सेक्टर वार निकासी योजना तैयार करें। Crowd Management-Traffic Plan-Evacuation Plan और फायर कंट्रोल मैकेनिज्म समेकित आपदा प्रबंधन योजना तैयार होनी चाहिए। भूकंप, बाढ़ तथा केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) आपातकाल सरीखे संभावित हालात से निबटने के लिए SoP तैयार की जाए।

मुख्य सचिव ने बाढ़, भूकम्प एवं सीबीआरएन आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देने के साथ कहा कि केवल उपकरणों की खरीद पर्याप्त नहीं है। उनका ऑपरेशनल होना, नियमित रखरखाव और सम्बन्धित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाना भी आवश्यक है। ATS को और मजबूत करें। पर्वों एवं मेले के पीक टाइम को ध्यान में रखते हुए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित की जाएं। AI एवं आधुनिक तकनीक का सहारा भी लिया जाए।

CS AB ने कंट्रोल रूम को मजबूत करने तथा सभी संबंधित विभागों के साथ आवश्यक समन्वय बैठकें कर व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त (गढ़वाल) आनन्द स्वरूप एवं मेलाधिकारी सोनिका भी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button