
Chetan Gurung
पूरे प्रदेश में Monsoon की भारी और खतरनाक दिख रही बारिश को देखते हुए सोमवार (कल) को देहरादून,पौड़ी,नैनीताल,चंपावत और पिथौरागढ़ में 1 से ले के 12वीं कक्षा तक Schools और आंगनबाड़ी केन्द्र की छुट्टी रहेगी। संबन्धित DMs ने इसके आदेश जारी कर दिए। CM पुष्कर सिंह धामी ने नुक्सान की आशंका के मद्देनजर Chief Secretary आनंदबर्द्धन और सचिव (आपदा) विनोद कुमार सुमन को हालात पर पैनी नजर लगातार रखने की हिदायत दी।

CM Pushkar Singh Dhami-बारिश से पैदा हालात पर खुद नजर रख रहे
————–
इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश ने Monsoon को खास तौर पर पहाड़ों में जानलेवा और तराई ईलाकों में जगह-जगह बरसात का पानी इकट्ठा हो जाने और बाढ़ सरीखे हालात पैदा होने से सरकार और लोगों के लिए सिर दर्द पैदा कर दिया है। बागेश्वर में आज Land Slide होने से रास्ता बंद हो गया। JCB से रास्ता खोलने की कोशिश की जा रही लेकिन बारिश आड़े आ रही।
DMs ने हालात की गंभीरता देखते हुए मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक Schools को बंद रखने के आदेश कर दिए। ये आदेश सभी सरकारी,गैर सरकारी और निजी स्कूलों पर सख्ती से लागू होंगे। मौसम विभाग ने कल के लिए Red Alert घोषित किया है। CEO (शिक्षा) और DPO (आंगनबाड़ी के लिए) को आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्यानाचट्टी (यमुनोत्री) राजमार्ग को खोल दिया गया है। ये रास्ता भी बंद हो गया था। यहाँ भी भूस्खलन ने आना-जाना बंद कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्कर खुद भी लगातार हालात पर नजर जमाए हुए हैं। मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन और सचिव विनोद कुमार सुमन को पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
CM पुष्कर ने कहा कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें। प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए।
उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए। प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।



