उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर की एक Click पर 9.47 लाख से अधिक को पेंशन भुगतान:जनवरी-2026 में ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के जरिये Transfer

Chetan Gurung

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज One Click के जरिये 9.47 लाख लाभार्थियों के खाते में योजना का पैसा Transfer किया। साथ ही समाज कल्याण विभाग को ताकीद की कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही को सख्ती से रोकें।

उन्होंने कहा कि Good Governance Model से अंतिम छोर पर खड़े शख्स तक योजनाओं का लाभ पहुँच रहा। 2 माह में 15,784 नए लाभार्थी पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री ने 141.66 Cr की पेंशन DBT के जरिये लाभार्थियों के खाते में डाली। आज उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत जनवरी-2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रणाली के माध्यम से मुहैया कराना है। Direct Benefit Transfer (DBT) एवं वन-क्लिक भुगतान प्रणाली से भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि,“राज्य सरकार का संकल्प है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पहुंचे। पेंशन योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन का आधार हैं। सरकार गरीबों, वृद्धों, महिलाओं, दिव्यांगों और किसानों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button