
Chetan Gurung
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय BJP अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत तमाम दिग्गजों ने उत्तराखंड के Local Bodies Elections में 11 में से 10 सीटों पर कामयाबी के लिए CM पुष्कर सिंह धामी पर शाबासी और बधाइयों की जोरदार बारिश कर दी। शाह ने इस शानदार फतह को PM नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में बेहतरीन ढंग से सरकार चला रहे PSD पर अवाम के विश्वास का नतीजा करार दिया। निकाय चुनावों को भी बेहद गंभीरता से लेने वाले मोदी-शाह की जोड़ी को मुख्यमंत्री पुष्कर ने उत्तराखंड से बड़ी विजय का जोरदार तोहफा दिया।
पुष्कर को बधाई देने वालों में BJP के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) BL संतोष-केंद्र के मंत्री मनसुख मांडविया-शोभा करंडलाजे-पीयूष गोयल-पार्टी के प्रमुख नेता BJ पांडा-संबित पात्रा-राष्ट्रीय महामंत्री (BJP) अरुण सिंह-विनोद तावड़े भी शामिल हैं। अमित शाह ने X में कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में मिली जबर्दस्त विजय PM मोदी के साथ ही CM पुष्कर के कामकाज पर अवाम के विश्वास की मुहर है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोगों ने CM पुष्कर के विकास के मॉडल को सराहा है। साथ ही सरकार पर विपक्ष के सभी आरोपों को बेसिरपैर के साबित कर दिया। नगर पालिका और नगर पंचायतों में भी BJP ने किसी को फटकने नहीं दिया। Congress का सभी सीटों पर बुरा हाल रहा। उससे ज्यादा सीटें निर्दलीय जीतने में सफल रहे।
उन्होंने कहा कि UCC-नकल विरोधी कानून-धर्मांतरण कानून-Land जेहाद-अवैध कब्जों के खिलाफ PSD सरकार के कठोर रुख और युवाओं को सरकारी नौकरियों के तोहफों की बौछार ने अवाम और युवाओं का दिल जीत लिया। EVM से चुनाव पर अंगुली उठाने वाले अब बैलेट पेपर में भी शिकस्त का सामना कर गए। उनकी मुख पर अब ताला लग जाना चाहिए।
प्रदेश BJP ने मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक विजय पर अभिनंदन किया। CM ने विजय के लिए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि अब उनको साल-2027 के विधानसभा चुनाव और साल-2029 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेना होगा। देश में मोदी और शाह के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। उनकी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए फैसलों पर निकाय चुनावों के नतीजों ने मुहर लगाई है।