
Chetan Gurung
उत्तराखंड में Local Bodies (Mayor-पालिका अध्यक्ष और Members) के लिए आज Voting हो रही थी लेकिन उसी दौरान CM पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में Assembly Elections का रुख इस बार BJP के हक में मोड़ने के लिए धमाकेदार Road Show और AAP-Congress पर हमलों में व्यस्त नजर आए।
मुख्यमंत्री ने विधान सभा क्षेत्र पालम से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप सोलंकी और दिल्ली कैंट सीट से भुवन कंवर के लिए लोगों के हुजूम से अटे Road Show से पार्टी के हक में माहौल बनाने की कोशिश की। लोगों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। उन्होंने AAP पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल की सरकार को जड़ से उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है।
CM Pushkar Singh Dhami during his Campaign in Palam Assembly Seat in New Delhi
——————————-
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले 10 सालों में कभी शराब घोटाला-कभी मुहल्ला क्लीनिक, बस और दवा घोटाला-कभी शीशमहल घोटाले किए। घोटालों में ही दिल्ली सरकार हमेशा सुर्खियों में छाई रही। इससे अधिक शर्म की बात और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों तक को जेल की हवा खानी पड़ी।
PSD ने कहा कि दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनने के बाद आपदा सरकार के कार्यों की जांच के लिए S.I.T. का गठन किया जाएगा। घोटाले बाजों को जेल भेजा जाएगा। लोगों को आयुष्मान सुविधा का लाभ मिलेगा। महिलाओं को 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन बढ़ाई जाएगी। अटल कैंटीन के माध्यम से 5 रुपये में पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। PG तक की पढ़ाई की फीस माफ भी की जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर ने दिल्ली कैंट में प्रचार के दौरान कहा कि पिछले 10 वर्षों से आम आदमी पार्टी ने केवल ढोंग और झूठ की राजनीति की है। अवाम दिल्ली को सशक्त, समृद्ध व विकसित बनाने के लिए इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा को ही जिताएगी। दिल्ली के लोग इस बार झाड़ू वालों और कांग्रेसियों के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
—