उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CM पुष्कर का भरोसा जीत नितिन भदौरिया बने उधम सिंह नगर के DM

Chetan Gurung

साल-2011 Batch के IAS अफसर नितिन भदौरिया पर CM पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास जमाते हुए अपने Home District उधम सिंह नगर का DM बना दिया।

उधम सिंह नगर का जिलाधिकारी बनने से पहले नितिन ने 3 साल शासन में गुजारा। उदयराज सिंह के स्थान पर उनको अपने गृह जिले के Collector की कुर्सी सौंप के मुख्यमंत्री PSD ने उनको खुद की काबिलियत अधिक बेहतर ढंग से साबित करने और चमकने-मजबूती से स्थापति करने का सुनहरा मौका दे दिया।

शासन में अपर सचिव और शहरी विकास निदेशक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे नितिन इससे पहले अल्मोड़ा के DM रहे थे। उससे पहले वह Congress राज में हरीश रावत के मुख्यमंत्रित्व के दौर में पिथौरागढ़ का DM बनाए गए थे। उन्होंने तब इस ज़िम्मेदारी को निजी कारणों से स्वीकार नहीं किया था।

नितिन को शासन की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। उनकी पत्नी स्वाति भदौरिया साल-2012 Batch की हैं। वह NHM की MD हैं।  वह चमोली की Collector रह चुकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या CM उनको भी किसी बड़े जिले का DM बना सकते हैं! मुख्यमंत्री DM बनाने के मामले में बहुत सोच-समझ के चुन-चुन के फैसले ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button