उत्तराखंडक्राइमदेशराष्ट्रीय

Jail महकमे के Chief का जिम्मा संभालने के बाद CM पुष्कर-CS RR से मिले अभिनव:दीपम के DGP बनने के बाद सरकार ने दी स्वतंत्र ज़िम्मेदारी

Chetan Gurung

जेल महकमे के Chief (HoD) का जिम्मा संभालने के बाद ADG अभिनव कुमार ने आज CM पुष्कर सिंह धामी और CS राधा रतूड़ी से Courtesy Meeting की। शासन ने दीपम सेठ को DGP बनाने के बाद अभिनव को स्वतंत्र प्रभार के तौर पर कारागार महकमा सौंपा है।

CM से वह उनके Camp Office और CS से सचिवालय में मिले। दोनों ने उनको नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएँ दीं। अभिनव ने तकरीबन एक साल तक DGP की कुर्सी संभाली। UPSC के Rules के चलते सरकार को उन्हें हटा के दीपम को उनकी जगह लाना पड़ा।

जेल महकमा भी खासा अहम समझा जाता है। अभिनव के पास जेल सुधार की दिशा में कार्य करने और प्रशासन को अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की नई चुनौती रहेगी। जेल महकमे में रहने के दौरान किए गए कार्यों से देश की पहली IPS किरण बेदी को दिल्ली में अर्जित उपलब्धियों के बूते दुनिया भर में ख़ासी ख्याति हासिल हुई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button