उत्तराखंडदेशराजनीतिराष्ट्रीय

छत्रपति की धरती से जाट Land!महाराष्ट्र से निकले तो हरियाणा में Busy हुए CM पुष्कर: रोहतक-अम्बाला में किया चुनाव प्रचार:BJP प्रत्याशी अरविन्द-बन्तो के लिए की वोटों की अपील

अवाम को भरोसा जीतने के लिए उत्तराखंड सरकार के फैसलों-क़दमों का दिया हवाला:राज्यों-BJP में बतौर Star प्रचारक PSD की TRP खासी ऊपर!

Chetan Gurung

छत्रपति शिवाजी की धरती महाराष्ट्र में कई दिन का चुनाव प्रचार निबटा के देवभूमि लौटने के बजाए CM पुष्कर सिंह धामी सीधे जाट Land हरियाणा में BJP प्रत्याशियों अरविन्द कुमार शर्मा और बन्तो कटारिया के लिए वोट मांगने उतरे.उन्होंने रोहतक और अम्बाला में प्रचार के दौरान लोगों का यकीन जीतने के लिए अपनी उत्तराखंड सरकार के फैसलों-कदमों का ठोस हवाला दिया.चुनाव के मौसम में राज्यों और BJP में PSD की TRP खासी ऊपर नजर आ रही है.

CM Pushkar Singh Dhami was in Rohtak for election campaign for BJP candidates today

————————-

 

मुख्यमंत्री ने (हरियाणा) संसदीय क्षेत्र रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद कुमार शर्मा के बाद बन्तो (अम्बाला) के लिए तूफानी प्रचार करने के दौरान कहा कि रोहतक और हरियाणा की अवाम कांग्रेस के परिवारवाद के खिलाफ और PM नरेन्द्र मोदी के विकासवाद संग खड़ी है.समर गोपालपुर, महम रोहतक (हरियाणा) में अरविंद कुमार के लिए आयोजित जनसभा मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में हाई वे, अंडर पास, ओवर ब्रिज, के साथ गांव-गांव तक सड़क के विकास कार्यों को अरविन्द ने आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरे 10 वर्षो में  प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर व्यक्ति के विकास के लिए तपस्या की है। नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए  जनधन, उज्ज्वला, हर घर नल नल से जल, आयुष्मान, किसान समृद्धि, पीएम आवास, गरीब कल्याण अन्न सरीखी योजनाएं लागू की.देश में CAA कानून लागू कर दिया गया। कश्मीर से धारा- 370 का खात्मा हो गया है। तीन तलाक को बैन कर दिया गया. भगवान राम का अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण हुआ।

पुष्कर ने कहा कि देवभूमि का मूल स्वरूप बना रहे इसके लिए उत्तराखंड में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू (UCC) हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जाएगी। उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून पर भी निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति कर रही है। कांग्रेस राज में जनता की गाढ़ी कमाई घोटालों की भेट चढ़ जाती थी। अपनी हार देखकर सभी विपक्षियों ने ठगबंधन बना लिया है।

—————

मुख्यमंत्री ने अम्बाला (हरियाणा) में बन्तो कटारिया की जनसभा को भी संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों को विश्वास की गारंटी करार देते हुए BJP को देश के लिए डट के कार्य करने वाली पार्टी करार दिया.उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग भ्रम फैलाकर देश की एकता, अखंडता को बर्बाद करने में लगे हैं.मातारानी चौक जंडली, अम्बाला में पुष्कर ने कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय कटारिया जी ने इस क्षेत्र में कई ऐतिहासिक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि बन्तो कटारिया छोटे विकास कार्यों को पूरा करेंगी।

CM Pushkar Singh Dhami was in Ambala for election campaign for bjp today

—————————————————

मुख्यमंत्री ने कहा कि साल-2014 के बाद दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत 11वें नंबर से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सामने आया है। आज दुनियां की हर कम्पनी भारत में निवेश करना चाहती है। भाजपा जो कहती है वह हर हाल में पूरा करती है। यही मोदी की गारंटी है।  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में चार धामों का विकास हुआ है। सड़कें बेहतर हुई हैं। चार धाम के साथ ही आदि कैलाश, मानसखंड यात्रा को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। CM पुष्कर ने रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में PC के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश को अपना परिवार मानकर देश सेवा कर रहे हैं।1 लाख से ज्यादा लोग रोजाना अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक एवं उत्तराखंड में भगवान केदारनाथ का भव्य एवं दिव्य निर्माण कार्य पूरा हुआ है। केदारनाथ के साथ ही बद्रीनाथ के मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर प्रहार किया कि दिल्ली के CM अरविन्द केजरीवाल खुद शराब घोटले में जमानत पर बाहर आए हैं। आप पार्टी में मुख्यमंत्री के कई दावेदार पैदा हो गए हैं। विपक्ष को पता है कि उनकी सरकार नहीं बनने वाली है। कांग्रेस के युवराज ने अमेठी की सीट छोड़कर अपनी हार कबूल की है। उन्होंने कहा कि रोहतक और हरियाणा में भी कांग्रेस एक परिवार से आगे नही जाती है। हरियाणा और रोहतक में भाजपा की बड़ी जीत होगी।

पुष्कर की BJP और तमाम राज्यों में इस लोकसभा चुनाव में खासी मांग है.इसके चलते मुख्यमंत्री के लिए गृह राज्य में टिक पाना और एक ही राज्य में अधिक रुक पाना या दम भर के सांस ले पाना मुश्किल दिख रहा है.उम्मीद है कि अगले 3 चरणों के बचे चुनावों में भी उनको फिर प्रचार के लिए अन्य राज्यों-सीटों पर भेजा जा सकता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button