BJP Workers को फरमान,`Mission Assembly Elections-2027 पर जुट जाएँ’:बोले NGS(O) संतोष, `माहौल अनुकूल-हम ही जीत के हकदार’:सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने में पुष्कर सरकार अव्वल
CM PSD ने पार्टी के नए ओहदेदारों से कहा,`सभी को मिल के फिर फतह करना है Assembly-लोकसभा Elections’

Chetan Gurung
BJP के National GS (Organisation) BL संतोष ने अपने Workers को Mission-2027 Assembly Elections पर अभी से जुट जाने का फरमान सुनाते हुए कहा कि पुष्कर सरकार ने शानदार कार्य किया है। लोगों का विश्वास जीता है। माहौल पार्टी के अनुकूल है। राष्ट्रीय महामंत्री ने मौजूदा उत्तराखंड सरकार को सार्वजनिक संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने वाला अग्रणी राज्य बनाने का भी श्रेय दिया।
उन्होंने एक दिवसीय Workshop में दावा किया कि BJP को 2027 का विधानसभा चुनाव जीतना ही है। हम जीतने लायक हैं। प्रदेश में अनुकूल माहौल है। प्रदेश मीडिया संयोजक मनवीर चौहान ने बताया कि Uttarakhand BJP की 5 सत्रों में आयोजित Workshop में सांगठनिक एवं राजनीति कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। प्रमुख रूप से आगामी राजनैतिक चुनौतियों, संगठन के प्रभावी विस्तार के साथ सेवा पखवाड़ा, नेक्स्ट जेन,GST Reform,स्वदेशी अभियानों कार्यक्रमों और मीडिया, सोशल मीडिया की चुनौतियां, राजनैतिक सामाजिक विमर्श निर्माण विषयों पर चर्चा की गई।
पार्टी के मातृ संगठन RSS की शताब्दी यात्रा को लेकर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। संघ के प्रांत कार्यवाहक दिनेश सेमवाल ने पंच परिवर्तन शताब्दी कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि साल-2027 के विधानसभा के साथ साल-2029 के लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस के जुटना होगा।
उन्होंने कहा कि आज PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सांस्कृतिक पुनर्जागरण के मूल मंत्र पर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। केंद्र की योजनाओं ने अंत्योदय पर बैठे व्यक्ति को देश की विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। अब संशोधित GST दरों ने व्यापारियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। सरकार डेमोग्राफी परिवर्तन की सभी कोशिशें को सख्त धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून से रोक लगाने में सफल हुई है।
PSD ने कहा कि 9 हजार एकड़ जमीन अवैध धार्मिक कब्जों से मुक्त कराई गई। 250 अवैध मदरसे बंद किए गए। 500 अवैध धार्मिक संरचनाओं को ध्वस्त किया। नीली, पीली,हरी किसी भी तरह की चादर डालकर किसी को जमीन हड़पने नहीं दिया जाएगा। समान नागरिक क्षमता को लागू किया गया। नकल माफिया पर कठोर नकल निरोधक कानून से नकेल कस दी गई। 100 से अधिक गिरफ्तार किए गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 25000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। ये सब कुछ विघ्नसंतोषी लोगों को हजम नहीं हो रही है। वे लगातार इन कानून पर अफवाह फैलाकर प्रदेश की छवि खराब करने की कोशिश में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने वर्तमान हालातों की चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह का षड्यंत्र UKSSSC की परीक्षा को बदनाम करने के लिए किया गया, उससे Love और Land जिहाद की तर्ज पर नकल जिहाद की बू आती है।
कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने भी विचार रखे।