अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशपर्यटनराष्ट्रीय

हरिद्वार कुम्भ मेला:CS आनंदबर्द्धन ने फिर चेताया,`सभी तैयारियाँ गुणवत्ता के साथ वक्त पर तैयार हों जाए’:लोगों की सुविधा के लिए मेले से जुड़ा Dedicated App तैयार करें

CHETAN GURUNG

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान Chief Secretary आनंदबर्द्धन ने फिर सख्ती के साथ आला अफसरों के सामने दोहराया कि निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों को समानांतर रूप से किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर साथ-साथ पूर्ण किया जाए। मेले से सम्बन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से तैयार होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनगणना एवं निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों के कारण कुंभ मेला 2027 के लिए आवश्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अभी से आवश्यक प्लानिंग कर ली जाए। सम्बन्धित विभाग कुंभ मेले के लिए आवश्यक मानव संसाधन की आवश्यकता का आकलन करते हुए समय से तैनाती की कार्ययोजना तैयार करें। विधानसभा चुनाव के सिर पर होने के कारण सरकार की कोशिश है कि मेले से जुड़ी सभी जरूरी तैयारियां स्तरीय हो और तय अवधि में पूरी हो।

मुख्य सचिव ने कुंभ क्षेत्र में साइनेज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइनेज पर QR कोड की व्यवस्था करते हुए, उसमें श्रद्धालुओं के लिए उस स्थल की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व सहित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई जाएं। कुंभ क्षेत्र की विभिन्न लोकेशन एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक Dedicated App तैयार करें।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के लिए बनाई गई स्थाई व्यवस्थाओं का कुंभ के बाद भी संचालन एवं रख-रखाव के लिए अभी से प्लान तैयार कर लिया जाए। अस्थाई फूलों के निर्माण कार्य को लगातार मॉनिटरिंग करते हुए नवम्बर के अन्त तक अनिवार्य रूप से कार्य पूरा कर्ण लिया जाए। कुंभ मेला क्षेत्र में पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सरकारी एवं सरकारी एजेंसियों की भूमि पर पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए किए जाने वाले आवश्यक कार्य तत्काल प्रारम्भ किए जाएं।

CS ने नहरबंदी के दौरान किए जाने वाले कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करते हुए इस अवधि का अधिकतम उपयोग करने पर ज़ोर दिया। मेलाधिकारी एवं सम्बन्धित HoDs स्वयं कार्यों की नियमित समीक्षा करें।  मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक वैकल्पिक मार्गों एवं व्यवस्थाओं को समय से तैयार किया जाए। प्रमुख सचिव डॉ R मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त (गढ़वाल) आनन्द स्वरूप एवं मेलाधिकारी सोनिका बैठक में उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button