उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CS आनंदबर्द्धन का अल्टिमेटम:लोगों को दिक्कत नहीं होना चाहिए:HoDs के साथ तालमेल रखें-तेजी से हल करें समस्या:नाहक देरी बर्दाश्त नहीं:शासन-जिला प्रशासन में तालमेल बेहतर हों

CHETAN GURUNG

देहरादून: Chief Secretary आनन्दबर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में बैठक के दौरान शासन स्तर पर लंबित प्रदेश भर के मामलों की समीक्षा के साथ ही HoDs को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर उनको समयबद्धता के साथ जल्द हल करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने चेताया कि जनपद स्तर पर जनहित और विकास से जुड़े किसी भी प्रकरण में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। DMs सीधे संबंधित विभागाध्यक्षों से बात कर के उनको हल करेंगे। जरूरत हुई तो विभागीय उच्चाधिकारियों से संपर्क करेंगे। कार्यों में गति लाने के लिए शासन और जिला प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय कायम दिखना चाहिए।

मुख्य सचिव ने सड़कों, पुलों, भवनों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण से संबंधित लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन प्रकरणों में विभागीय स्तर पर नीतिगत निर्णय लिया जाना है, उनमें बिना किसी विलंब के समयबद्ध कार्रवाई की जाए। प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को समीक्षा बैठक इन मामलों को ले के होती रहेगी।

जिलाधिकारियों ने स्वीकार किया कि इस नियमित व्यवस्था से वर्षों से लंबित कई जटिल मामलों का समाधान संभव हो सका है। बैठक में प्रमुख सचिव L फैनई, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ.BVRC पुरूषोत्तम, रविनाथ रमन, डॉ.R राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, धीराज सिंह गर्ब्याल, कुमाऊं के आयुक्त दीपक रावत, गढ़वाल के आयुक्त आनन्द स्वरूप सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी DMs Online तथा प्रत्यक्ष उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button