उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

CS AB की DMs को अल्टिमेटम,`Progress सिर्फ कागजों में न रहे-सामने दिखाई देना चाहिए’:अतिक्रमण पर सख्ती रखे:हटाए गए अवैध कब्जों पर फिर निर्माण न होने दें:नजर रखें

Chetan Gurung

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्दबर्द्धन ने सचिवालय में 25 बिंदु कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा के दौरान अफसरों को साफ लफ्जों में चेताया कि सरकारी योजनाएं सिर्फ कागजी आंकड़ों तक सीमित न रह के धरातल पर अवाम तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने में सख्ती बरतने और हटाए गए अवैध कब्जों पर फिर अतिक्रमण न होने देने के लिए ठोस निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने पिरूल कलेक्शन योजना का विशेष उल्लेख करते हुए अधिकारियों से अब तक हुए मॉनेटाइजेशन, लाभार्थियों की संख्या और लोगों की आय में हुई वृद्धि का स्पष्ट आंकड़ा तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना की असली सफलता उसके जमीनी नतीजों से ही तय होती है। पर्यावरण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्होंने Door to Door कचरा Collection और सेग्रिगेशन (कचरा पृथक्करण) को अधिक असरदार बनाने और संग्रहण से लेकर निस्तारण तक की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।

CS ने प्रदेश के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का उनकी क्षमता के अनुसार पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीकृत रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार करने,उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बड़े व्यावसायिक संस्थानों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में अनिवार्य रूप से STP नियम लागू कराने के निर्देश दिए।

आनंद बर्द्धन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि खाली कराई गई भूमि पर दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए जिला स्तर पर ठोस निगरानी रखी जाए। AB ने पार्किंग परियोजनाओं में आ रही बाधाओं को दूर कर लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी DMs को 25 Points कार्यक्रम की मासिक समीक्षा करने और अपेक्षित प्रगति न मिलने वाले बिंदुओं पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।

समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, L फैनई,R मीनाक्षी सुंदरम,विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, डॉ. R राजेश कुमार,विनोद कुमार सुमन,धिराज सिंह गर्ब्याल,अपर सचिव रोहित मीणा,रीना जोशी,मनुज गोयल,नवनीत पांडे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button