उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

शहरों में अवैध निर्माण-अनियोजित विकास सख्ती से रोकें-सचिव डॉ RRK:प्राधिकरणों के VCs-सचिवों को दी गई हिदायतें

Chetan Gurung

सचिव (आवास एवं राज्य संपत्ति) डॉ.R राजेश कुमार ने सभी प्राधिकरणों के VCs और Secretaries को तय योजनाओं को बाँधी गई समय सीमा में पूरा करने और शहरों में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों को सख्ती से रोकने की हिदायत दी.

उन्होंने बैठक में योजनाओं और प्राधिकरण के विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही शहरों के सुनियोजित विकास, मास्टर प्लान, प्रधानमंत्री आवास योजना, नागरिक शिकायतों के त्वरित निस्तारण, नजूल नीति, एकल समाधान योजना (OTS), अवैध निर्माण पर कार्रवाई और RERA से जुड़े कार्यों पर जरूरी निर्देश दिए.

सचिव ने निर्देश दिए कि Master Plan से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा में ही ख़त्म किया जाए.भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियोजित विकास पर Focus किया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लोगों तक जरूर पहुँचाना सुनिश्चित करें.  नागरिक शिकायतों और आवंटियों से संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए. प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। नजूल नीति और OTS से जुड़े मामलों की भी जानकारी ली गई। अवैध निर्माण पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए सचिव ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डॉ RRK ने निर्देश दिए कि शहरों में अनियोजित और अवैध निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जाए.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के Vision के अनुरूप आवास विभाग से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों को गति दी जाए. लोगों को राहत अधिक से अधिक मिले, इस पर ध्यान दें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button