अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

THDC Tunnel-पीपलकोटी हादसे में 12 बचाए गए-10 की मौत:बचाव-खोज अभियान खत्म

Chetan Gurung

THDC की चमोली के हाट-सियासैण, मायापुर (पीपलकोटी) में निर्माणाधीन Tunnel में बचाव और खोज अभियान 12 जिंदगी बचाने और 10 की मौत के बाद आज खत्म हो गया। 13 अगस्त की शाम पानी का रिसाव एवं भूस्खलन होने से हुए हादसे के बाद बचाव अभियान CM पुष्कर सिंह धामी की सीधी निगरानी में चल रहा था। हादसे के शुरुआती पलों में चली गई जिंदगी के बाद जो बचे, उनमें अधिकांश को बचा लिया गया। ये ऐसा हादसा था, जो सिल्क्यारा Tunnel हादसे की याद दिलाता था। मुख्यमंत्री PSD न सिर्फ THDC Tunnel मुहाने पर पहुंचे बल्कि बचाव दल का हौसला भी बढ़ाया।

CM Pushkar Singh Dhami ने खोज और बचाव अभियान पर बारीकी से नजर रखी

——————

टनल में HCC कंपनी कार्य कर रही थी। हादसे में 22 कर्मचारियों के टनल में फंसे होने की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार हरकत में आ गई थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर फौरन ही NDRF-SDRF-ITBP-Police-आपदा महकमा-CISF-THDC के साथ ही Army के जवान भी बचाव अभियान में जुट गए थे। युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया था। लगभग 117 घंटे से अधिक चले इस चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू अभियान के दौरान 12 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाला गया।  10 श्रमिकों की दुःखद मृत्यु हुई।

अभियान के पहले दिन 19 श्रमिकों को बाहर निकाला गया। इनमें 12 घायल तथा 7 मृत श्रमिक शामिल थे। 15 अगस्त को एक तथा रेस्क्यू अभियान के अंतिम दिन 18 अगस्त को दो श्रमिकों के शव बाहर निकाले गए। अभियान के दौरान टनल के भीतर जमा पानी की निकासी, मलबा हटाने और फंसी मशीनरी को बाहर निकालने के साथ ही संभावित स्थानों पर लगातार सघन सर्च अभियान चलाया गया।

कठिन परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने आधुनिक उपकरणों एवं उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्य किया। पानी की निकासी के लिए सक्शन पंप सहित आवश्यक उपकरणों की मदद ली गई, जिससे टनल के अंदरूनी हिस्सों तक रेस्क्यू टीमों की पहुंच सुनिश्चित हो सकी। DM गौरव कुमार लगातार Field में चल रहे कार्यों पर नजर रखे रहे। जरूरी निर्देश देते रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button